महाराष्ट्र के पुणे में चोरों ने विस्फोटक से एटीएम को तोड़ा, 17 लाख रुपये लेकर भागे
[ad_1]
सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. पुणे: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) शहर में रविवार तड़के चोरों ने विस्फोटकों का उपयोग कर एक बैंक के एटीएम (ATM) को तोड़ दिया और लगभग 17 लाख रुपये लेकर भाग गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस के डीसीपी मंचक इप्पर ने कहा, ''पुणे शहर के समीप स्थित आलंदी शहर के निकट कुछ लोगों ने जिलेटिन की छड़ों की सहायता से एक निजी बैंक के एटीएम में विस्फोट किया और लगभग 16-17 लाख रुपये नकदी चुरा ली. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही बम खोजी एवं निष्क्रिय दस्ते (BDDS) सहित एक तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की." यह भी पढ़ें
[ad_2]
Source link
https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a5%8b/?feed_id=5390&_unique_id=61ceb9e197640