ISS की उड़ान भरने वाले तीन अंतरिक्ष यात्री पहनेंगे खास हेलमेट, पता चलेगा क्या चल रहा उनके दिमाग में!
एक इजरायली स्टार्टअप है। नाम है- ‘Brain.Space'। चार साल पहले शुरू हुआ था और मस्तिष्क की गतिविधियों पर डेटा की स्टडी करता है। ‘Brain.Space' एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़ने जा रहा है। दरअसल, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की शटल फ्लाइट अगले हफ्ते इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरेगी। इस दौरान Brain.Space अंतरिक्ष यात्रियों पर अपना परीक्षण करेगा। 10 दिन का यह मिशन इसलिए भी खास है, क्योंकि यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की पहली प्राइवेट यात्रा है। बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल को चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ इस सफर की शुरुआत होगी। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्राइवेट स्पेस-फ्लाइट फर्म Axiom Space के मिशन पर जाने अंतरिक्ष यात्रियों में से तीन यात्री ‘Brain.Space' द्वारा बनाए गए एक खास इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम (EEG)-इनेबल्ड हेलमेट को पहनेंगे। ‘Brain.Space' के चीफ एग्जीक्यूटिव यायर लेवी ने न्यूज एजेंसी को बताया, हम जानते हैं कि माइक्रोग्रैविटी एनवायरनमेंट की वजह से शरीर के संकेतकों पर असर पड़ता है। यह शायद मस्तिष्क को प्रभावित कर...