Posts

Showing posts with the label AdityaL1

2022 में ही लांच किया जायेगा इसरो का आदित्य-एल 1 मिशन (Aditya-L1 Mission)

Image
First Published: January 31, 2022 | Last Updated:January 31, 2022 इसरो द्वारा वर्ष 2022 में सूर्य का अध्ययन करने के लिए “आदित्य-L 1 मिशन” लॉन्च करने की संभावना है। मुख्य बिंदु आदित्य-L1 मिशन को L1 लैग्रेंज प्वाइंट (L1 Lagrange point) में स्थापित किया जाएगा। यह मिशन एस्ट्रोसैट (AstroSat) के बाद इसरो का दूसरा अंतरिक्ष आधारित खगोल विज्ञान मिशन होगा। एस्ट्रोसैट को 2015 में लॉन्च किया गया था। आदित्य-एल1 को पहले आदित्य 1 नाम दिया गया था और इसका उद्देश्य सौर कोरोना (solar corona) का निरीक्षण करना है। प्रक्षेपण यान आदित्य एल1 को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) XL पर लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 7 पेलोड या उपकरण लगे होंगे। मिशन का उद्देश्य आदित्य L1 मिशन सूर्य के कोरोना (दृश्यमान और निकट अवरक्त किरणों), क्रोमोस्फीयर (अल्ट्रा वायलेट), सूर्य के प्रकाशमंडल (नरम और कठोर एक्स-रे), सौर हवाओं और फ्लेयर्स, सौर उत्सर्जन और कोरोनल मास इजेक्शन का अध्ययन करने के लिए लॉन्च किया जाएगा। यह सूर्य की चौबीसों घंटे इमेजिंग भी करेगा। चुनौतियां आदित्य एल1 मिशन से जुड़ी सबसे बड...