Posts

Showing posts with the label sunilgrovercomedy

4 बाइपास सर्जरी के होने के बाद सुनील ग्रोवर ने किया डांस, वीडियो देख भावुक हुआ देश

Image
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को भला कौन नहीं जानता है? अपनी बेहतरीन कॉमेडी और एक्टिंग के ज़रिए हमें हंसाने वाले सुनील ग्रोवर देश के एक बेहतरीन एक्टर हैं. अभी हाल ही में सुनील ग्रोवर को हार्ट अटैक (Sunil Grover) आया था. इस कारण  उनकी 4 बाइपास सर्जरी हुई. जब उनके फैंस को इसके बारे में पता चली तो लोग दुआ करने लगें. सुनील ग्रोवर के साथी अली असगर, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने उनके लिए प्रार्थना भी की. अब सुनील ग्रोवर स्वस्थ हैं और एकदम फिट हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए उन्होंने अपने फैंस को इसकी जानकारी भी दी. इन सबके अलावा सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं. यह भी पढ़ें देखें वायरल वीडियो सुनील ग्रोवर का ये वीडियो देखकर फैंस बेहद ख़ुश हैं. ये वीडियो सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जो काफी वायरल हो रही है. सुनील ग्रोवर के चाहने वाले लोग पॉज़ीटिव कमेंट्स कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में उन...