पृथ्वी का छठा सामूहिक विलोपन (Earth’s Sixth Mass Extinction) : मुख्य बिंदु
First Published: January 24, 2022 | Last Updated:January 24, 2022 बायोलॉजिकल रिव्यू (Biological Reviews) में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी ग्रह पर छठा सामूहिक विलोपन (Sixth Mass Extinction Crisis) संकट चल रहा है। पृथ्वी पहले ही अपनी कुल प्रजातियों का लगभग 13% खो चुकी है। पृथ्वी पर सामूहिक विलोपन ( Mass Extinctions on Earth) अतीत में पृथ्वी ने 5 सामूहिक विलोपन (mass extinctions) देखें हैं। अंतिम सामूहिक विलोपन लगभग 65 मिलियन वर्ष पहले हुआ था, जिसने डायनासोर का सफाया कर दिया था। मुख्य बिंदु पृथ्वी में प्रजातियों के विलुप्त होने की दर में भारी वृद्धि देखी जा रही है और कई जानवरों और पौधों की आबादी में गिरावट आई है।इसके बावजूद, विशेषज्ञ इस बात से इनकार करते हैं कि ये घटनाएं बड़े पैमाने पर विलुप्त होने के बराबर हैं। अध्ययन के निष्कर्ष इस टीम ने घोंघे (molluscs) अर्थात भूमि घोंघे (land snails) और स्लग (slugs) का अध्ययन किया, जो ज्ञात प्रजातियों में दूसरा सबसे बड़ा संघ (second-largest phylum) है। IUCN रेड लिस्ट के आंकड़ों के अनुसार, पक्षियों और स्...