Posts

Showing posts with the label औद्योगिकउत्पादन

खनन, बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से फरवरी में औद्योगिक उत्पादन 1.7% बढ़ा

Image
प्रतीकात्‍मक फोटो नई दिल्‍ली : खनन और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) फरवरी में 1.7 प्रतिशत बढ़ा.मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में फरवरी, 2021 में 3.2 प्रतिशत की गिरावट आयी थी.सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, खनन क्षेत्र की वृद्धि दर फरवरी, 2022 में 4.5 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 4.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी.विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि आलोच्य महीने में 0.8 प्रतिशत रही. जबकि एक साल पहले फरवरी में इसमें 3.4 प्रतिशत का संकुचन हुआ था. यह भी पढ़ें हालांकि, बिजली उत्पादन में वृद्धि बढ़कर 4.5 प्रतिशत पहुंच गयी जबकि पिछले साल फरवरी में इसमें नाममात्र 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में अप्रैल-फरवरी के दौरान औद्योगिक वृद्धि 12.5 प्रतिशत रही. जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 11.1 प्रतिशत की गिरावट आयी थी. पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में फरवरी, 2022 में 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 4.2 प्रतिशत की गिरावट...