Posts

Showing posts with the label SanjayChandra

यूनिटेक मामला : सुप्रीम कोर्ट यूनिटेक प्रमोटर संजय चंद्रा की पत्नी को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की दी इजाजत  

Image
प्रीति चंद्रा ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत मांगी थी. नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद यूनिटेक (Unitech) के प्रमोटर संजय चंद्रा की पत्नी प्रीति चंद्रा (Preeti Chandra) को अपनी दादी के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने की इजाजत दे दी. सुप्रीम कोर्ट ने  प्रीति चंद्रा को एक दिन के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जेल से बाहर जाने की अनुमति दी. अदालत ने कहा कि वह पुलिस एस्कॉर्ट के तहत बाहर आएगी और फोन या किसी संचार उपकरण का उपयोग नहीं करेगी. दरअसल प्रीति चंद्रा ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अर्जी दाखिल कर अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आदेश देने की इजाजत मांगी थी. फ्लैट बायर्स से फर्जीवाड़ा करने के मामले में संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा भी मुंबई की जेल में बंद हैं. यह भी पढ़ें इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व यूनिटेक प्रमोटर रमेश चंद्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले  में सुनवाई कर रही विशेष अदालत से जमानत का अनुरोध करने की अनुमति दे दी थी. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से यह केस रियल एस्टेट दिग्गज व उ...