Posts

Showing posts with the label आर्टेमिस1मिशनडzwjिले

क्‍या चांद पर दोबारा जा सकेगा इंसान? Nasa आर्टेमिस 1 मिशन की रिहर्सल शुरू, देखें लाइव

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) एकबार फ‍िर से इंसान को चंद्रमा पर भेजना चाहती है। उसने इसके लिए आर्टेमिस मिशन तैयार किया है। आर्टेमिस 1 (Artemis 1) इसकी शुरुआत होगा। इस मिशन के लिए नासा अबतक का सबसे पावरफुल रॉकेट तैयार कर चुकी है। इसका नाम स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट है। दो महीने पहले यानी अप्रैल में अंतरिक्ष एजेंसी ने इस रॉकेट को वेट ड्रेस रिहर्सल की प्रक्रिया से गुजारा था। इस प्रक्रिया में रॉकेट को टेस्‍ट किया जाता है। हालांकि तकनीकी खामियां सामने आने की वजह से वेट ड्रेस रिहर्सल पूरी नहीं हो पाई। मिशन को लॉन्‍च करने के लिए इस रॉकेट का वेट ड्रेस रिहर्सल पूरा करना जरूरी है। यही वजह है कि एक बार फ‍िर से नासा इस मिशन के लिए यह रिहर्सल दोहराने जा रही है।     रिपोर्टों के अनुसार, वेट ड्रेस रिहर्सल टेस्ट शुरू करने के लिए फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में मिशन टीम ने लॉन्च कंट्रोल सेंटर में अपने स्टेशनों की जांच की। रिहर्सल की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है। करीब 45 घंटे बाद यानी कल दोपहर 12.10 बजे रॉकेट को परखा जाएगा। ध्‍यान रहे कि वेट ड्रेस रिहर्सल वह प्रक्रिया है, जिसम...

Artemis I की रिहर्सल में फ‍िर से देरी, NASA ने मार्च तक टाला

Image
नासा (NASA) का आर्टेमिस I (Artemis I) मिशन लगातार टल रहा है। एक बार फ‍िर से नासा ने इसके फाइनल प्री-लॉन्‍च टेस्‍ट में देरी की है। Artemis I एक मानव रहित मिशन है। कई दशकों बाद चंद्रमा पर इंसान को वापस उतारने की योजना में यह पहला कदम है। Artemis I की वेट ड्रेस रिहर्सल पहले फरवरी के लिए शेड्यूल की गई थी। अब इसे मार्च के मध्य तक के लिए टाल दिया गया है। Artemis I के असल लॉन्‍च में अब अप्रैल या मई तक डिले हो सकता है। नासा ने बताया है कि फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर में व्हीकल असेंबली बिल्डिंग (VAB) के अंदर ‘क्लोजआउट एक्टिविटीज' को पूरा करने के लिए लग रहे समय की वजह से मिशन में देरी हो रही है।  दरअसल, आर्टेमिस मिशन के लिए बनाए गए अब तक के सबसे शक्तिशाली रॉकेट का नासा परीक्षण कर रही है। स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) नाम का यह रॉकेट ओरियन अंतरिक्ष यान में होगा। वेट रिहर्सल के जरिए असल लॉन्च से पहले आखिरी बार सिस्‍टम को जांचा जाएगा। इसमें रॉकेट को लॉन्च किए बिना बाकी रिहर्सल की जाती हैं। सब कुछ ठीक रहा तो यह सिस्टम वापस VAB में चला जाएगा और असल लॉन्‍च का इंतजार करेगा।  नासा के मुताबिक, ...

NASA के मून मिशन आर्टेमिस 1 में फिर देरी, इंजन के ‘ब्रेन’ में मिली गड़बड़ी

Image
नासा NASA ने एक बार फ‍िर से अपने मून मिशन आर्टेमिस 1 (Artemis 1) के तय लॉन्‍च को एक महीने आगे बढ़ा दिया है। स्‍पेस एजेंसी ने 12 फरवरी 2022 को मिशन लॉन्‍च करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इं‍टीग्रेटेड टेस्टिंग प्रोग्राम में समस्‍या ने नासा को शेड्यूल में देरी करने के लिए मजबूर किया है। नासा ने कहा है कि अब वह मार्च और अप्रैल में मिशन लॉन्‍च करने की संभावना देख रही है। आर्टेमिस प्रोग्राम का मकसद इस दशक के अंत तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर वापस उतारना है।  एक ब्लॉग पोस्ट में नासा ने कहा कि उसके इंजीनियरों ने इंजन के फ्लाइट कंट्रोलर्स में से एक में समस्या का पता लगाया है। नासा के मुताबिक, इंजीनियरों ने निरीक्षण करके समस्‍या को खत्‍म करने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार इंजन कंट्रोलर को बदलने का फैसला किया गया है। नासा ने कहा है कि वह मार्च और अप्रैल में इस मिशन को लॉन्च करने की संभावनाएं टटोल रही है। इसके साथ ही इंजन कंट्रोलर को बदलने पर भी काम चल रहा है।  SLS रॉकेट में एक कोर बूस्टर और चार RS-25 इंजन होते हैं। हरेक में एक इंडिपेंडेंट फ्लाइट कंट्रोलर होता है, जिसे इंजन का ...