Posts

Showing posts with the label UtpalParrikar

गोवा चुनाव : पणजी सीट से गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल

Image
उत्पल ने टिकट न मिलने के कारण हाल ही भाजपा छोड़ दी थी. पणजी: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर गुरुवार सुबह पणजी सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उत्पल ने टिकट न मिलने के कारण हाल ही भाजपा छोड़ दी थी और पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. इस सीट पर वे भाजपा के उम्मीदवार अतानासियो 'बाबुश' मोनसेरेट को टक्कर देंगे. पर्रिकर ने कहा था कि पार्टी छोड़ना उनका "सबसे कठिन" निर्णय था, लेकिन वह चुनाव की दौड़ से हटने के लिए तैयार थे, अगर भाजपा इस निर्वाचन क्षेत्र से "अच्छे उम्मीदवार" को मैदान में उतारत. गौरतलब है कि बाबुश मनोहर पर्रिकर के लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी थे और उनके खिलाफ आपराधिक मामलों के संदर्भ में उत्पल ने यह बात कही थी. यह भी पढ़ें पर्रिकर को भाजपा ने पणजी से टिकट देने से इनकार कर दिया था, जहां से उनके पिता दो दशकों से अधिक समय से प्रतिनिधित्व कर रहे थे. इस फैसले से नाराज पर्रिकर ने शुक्रवार को भाजपा छोड़ दी थी और कहा था कि वह 14 फरवरी को पणजी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. 'चुनाव नही...

मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान, BJP प्रत्याशी पर उठाए सवाल

Image
पणजी: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के बेटे उत्पल पर्रिकर (Utpal Parrikar) ने बागी तेवर अपना लिए हैं. उन्होंने बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पर सवाल उठाए हैं. उत्पल पर्रिकर ने कहा, अब समय आ गया है कि मैं अपने पिताजी के मूल्यों के साथ खड़ा रहा हूं. मैंने बीजेपी को यह समझाने का भरपूर प्रयास किया कि मुझे कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है, लेकिन यहां टिकट एक अवसरवादी उम्मीदवार को दे दिया गया है. मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा. मनोहर पर्रिकर के बेटे ने इसी के साथ बीजेपी छोड़ने का ऐलान भी कर दिया है. उत्पल पर्रिकर ने पणजी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने का फैसला किया है.  यह भी पढ़ें गौरतलब है कि बीजेपी ने गोवा की अपनी लिस्ट में उत्पल को उम्मीदवार नहीं बनाया था. आम आदमी पार्टी ने उत्पल को अपनी पार्टी से टिकट देने और मौजूदा प्रत्याशी को वापस लेने की पेशकश भी की थी, हालांकि उत्पल ने बिना किसी पार्टी के समर्थन के ही मैदान में उतरकर अपनी ताकत दिखाने का फैसला किया है.  गोवा विध...