Posts

Showing posts with the label CEPA

भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता पर हस्ताक्षर किये जायेंगे

Image
First Published: February 18, 2022 | Last Updated:February 18, 2022 18 फरवरी, 2022 को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान एक व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (Comprehensive Economic Partnership Agreement – CEPA) पर हस्ताक्षर करेंगे। मुख्य बिंदु यह वर्चुअल शिखर सम्मेलन अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होगा। दोनों नेता ऐसे समय में ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के बारे में अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत कर सकते हैं, जब संयुक्त अरब अमीरात अपनी स्थापना की 50 वीं  वर्षगांठ मना रहा है और भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा है। दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे और आपसी हित के अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते ( CEPA) पर हस्ताक्षर इस शिखर सम्मेलन में, दोनों नेता CEPA पर हस्ताक्षर करेंगे, जिस पर सितंबर 2021 में बातचीत शुरू हुई थी और अब पूरी हो गई है। यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक और वाण...