Posts

Showing posts with the label इटरनट

इंटरनेट के भविष्य के लिए घोषणा (Declaration for the Future of the Internet) : मुख्य बिंदु

Image
First Published: May 4, 2022 | Last Updated:May 4, 2022 हाल ही में, अमेरिका और 60 अन्य देशों ने इंटरनेट के भविष्य के लिए एक नई घोषणा (Declaration for the Future of the Internet) पर हस्ताक्षर किए। इस घोषणा के लक्ष्य क्या हैं? इंटरनेट को खुला, मुक्त और तटस्थ रखना। बढ़ती डिजिटल सत्तावाद को रोकना। मुक्त अभिव्यक्ति को कम किए बिना अवैध सामग्री को हटाना सुनिश्चित करना। इंटरनेट और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के पर्यावरण पदचिह्न को कम करना। घोषणा के तहत प्रतिबद्धताएं क्या हैं मानव अधिकारों और सभी की मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा करना। वैश्विक इंटरनेट को बढ़ावा देना जो सूचना के मुक्त प्रवाह को आगे बढ़ाता है। समावेशी और किफायती कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाना ताकि हर कोई डिजिटल अर्थव्यवस्था से लाभान्वित हो सके। गोपनीयता की सुरक्षा सहित वैश्विक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में विश्वास को बढ़ावा देना। घोषणा पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख देश कौन से हैं? अमेरिका, यूरोपीय संघ (ईयू), यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, फ्रांस, आदि। क्या भारत ने घोषणा पर हस्ताक्षर किए? भारत ने घोषणापत्र प...

फ्लाइट में भी चलेगा इंटरनेट, स्‍टारलिंक और हवाईयन एयरलाइंस की डील!

Image
दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने के लिए एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक (Starlink) काम कर रही है। वह एक के बाद एक उपग्रहों को लॉन्‍च कर रही है, ताकि लोगों को अंतरिक्ष के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराई जा सकें। इसी क्रम में वह हवाईयन एयरलाइंस (Hawaiian Airlines) की ट्रांस-पैसिफिक फ्लीट में भी ‘इन-फ्लाइट वायरलेस इंटरनेट' की सुविधा देगी। एयरलाइन कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि यह काम अपने शुरुआती चरण में है और अगले साल कुछ विमानों में वायरलेस इंटरनेट इंस्‍टॉल होने की उम्मीद है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हवाईयन एयरलाइंस ने कहा है कि वह अपने Airbus A330 और A321neo विमानों के साथ-साथ बोइंग 787-9s विमानों के बेड़े को Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी सर्विस से लैस करेगा। गौरतलब है कि स्टारलिंक ने पिछले हफ्ते ही एक हवाई कैरियर, सेमी-प्राइवेट जेट सर्विस (JSX) के साथ अपनी पहली डील की है। इसके तहत 100 हवाई जहाजों को स्टारलिंक टर्मिनलों के साथ लैस किया जाना है। डेल्‍टा एयरलाइंस के भी स्‍टारलिंक के साथ बातचीत करने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि ...

एलन मस्‍क की SpaceX ने 49 और Starlink सैटेलाइट लॉन्‍च किए, हर घर इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी

Image
सैटेलाइट इंटरनेट को पूरी दुनिया में उपलब्‍ध कराने के लिए एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) एक के बाद एक सैटेलाइट लॉन्‍च कर रही है। कंपनी ने 49 और स्‍टारलिंक (Starlink) सैटेलाइट्स लॉन्‍च किए हैं। इस तरह अबतक 2 हजार से ज्‍यादा स्‍टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया जा चुका है। ताजा लॉन्‍च ‘फाल्कन 9' रॉकेट के जरिए 19 जनवरी को अमेरिका के फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ। लॉन्‍च के लगभग 9 मिनट बाद रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्वी पर वापस आ गया।  SpaceX द्वारा चलाए जा रहे Starlink प्रोजेक्‍ट के तहत सैकड़ों छोटे उपग्रहों के जरिए दुनिया भर में लो-लेटेंसी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस देने की तैयारी है। कुछ इलाकों में यह सर्विस शुरू भी हो गई है। इस प्रोजेक्‍ट के तहत उन इलाकों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने का सपना है, जो पूरी तरह से जमीनी ब्रॉडबैंड सर्विस से दूर हैं। हालिया लॉन्‍च के बाद एलन मस्‍क ने फाल्कन 9 रॉकेट की एक शानदार तस्‍वीर ट्वीट की। उसके बैकग्राउंड में चंद्रमा उगता हुआ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि एलन मस्‍क की नजर नासा (Nasa) के मून मिशन पर भी है, जिसक...