सपा 100 सीट भी दे तो गठबंधन नहीं, पार्टी कहेगी तो सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा : चंद्रशेखर आजाद
उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने के लिए चुनाव के बाद भी पार्टियों की मदद करेंगे. ग्रेटर नोएडा: आजाद समाज पार्टी ने मंगलवार को कहा कि अगर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उसे 100 सीट भी देगी तब भी वह उसके साथ गठबंधन नहीं करेगी. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने ग्रेटर नोएडा में एक प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी और उन्होंने समाजवादी पार्टी से बात नहीं बनने के बाद यह फैसला लिया है. चंद्रशेखर आजाद ने इस मौके पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. यह भी पढ़ें यूपी चुनाव में तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश जारी रखेंगे : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद चंद्रशेखर आजाद ने बिना नाम लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कई आरोप लगाए और कहा कि पहले 25 सीट देने का उनसे वादा किया गया था. उसके बाद उनकी पार्टी के साथ ‘छल' किया गया. चंद्रशेखर आजाद न...