Posts

Showing posts with the label UPPolice

प्रयागराज में एक और सामूहिक हत्या, 2 साल की मासूम समेत एक ही परिवार के पांच लोगों का बेरहमी से मर्डर

Image
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सभी लोगों का बेरहमी से कत्ल किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है. ये घटना प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव की है. जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पोती भी शामिल है. सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया. यह भी पढ़ें हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी. घर से धुआं निकलता देखने के बाद घटना की जानकारी हुई. मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पोती मीनाक्षी (2) शामिल हैं. जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है. हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है. एसएसपी प्रयागराज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है. पीएम रिपोर्ट के मुताबिक़ सभी पांचों की मृत्यु का कारण हैमरेज शॉक और सिर पर हेड इंजरी के कारण कोमा में जाने से हु...

लखीमपुर केस : UP पुलिस ने दाखिल की दूसरी चार्जशीट, सात किसानों को बनाया आरोपी

Image
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खीरी मामले में दूसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में सात किसानों के खिलाफ एक ड्राइवर और दो बीजेपी नेताओं की हत्‍या का आरोप लगाया है.पिछले वर्ष लखीमपुर में तीन अक्‍टूबर की घटना को लेकर यह चार्जशीट दाखिल हुई है. गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी से चार किसानों और एक पत्रकार को रौंद दिया था, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी. इसके बाद दो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई थी. ड्राइवर और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्‍या के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी मामले को लेकर दाखिल की गई पहली चार्जशीट में केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री के बेटे को आरोपी बनाया गया है. यूपी पुलिस ने घटना के अगले दिन आशीष मिश्रा और 12 अन्य को हत्या के आरोपी के रूप में नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थीलेकिन केंद्रीय मंत्री के बेटे को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक सप्ताह बाद गिरफ्तार किया गया था. मामले की जांच कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष ज...