Posts

Showing posts with the label Karnatakahijabcontroversy

हिजाब विवाद : कर्नाटक पुलिस ने तीन कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला, युवक पर हमले के बाद उठाया कदम

Image
बेंगलुरु: कॉलेज परिसर और कक्षाओं में हिजाब पहनने की मुस्लिम छात्रों की मांग को लेकर जारी तनाव के बीच कर्नाटक के तीन शहरों में अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस ने उडुपी, चित्रदुर्ग और डोड्डाबल्लापुरा में यह मार्च किया. कर्नाटक पुलिस ने यह कदम युवक पर हमले के बाद उठाया. सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक के दावणगेरे की एक घटना ने यहां तनाव बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने एक हिंदू व्यक्ति की पिटाई कर दी थी. पुलिस ने कहा कि हमले में घायल हुए दिलीप मालागिमाने का अस्पताल में इलाज चल रहा है, मामला दर्ज कर लिया गया है और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें अगले आदेश तक क्लास में स्कार्फ और हिजाब पर रोक : कर्नाटक हाईकोर्ट का आदेश पुलिस ने कहा कि समूह ने युवक पर उसके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए हमला किया था क्योंकि यह उन्होंने अनुचित और भावनाओं को आहत करने वाला लगा था. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है. इससे पहले कल कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा कहा गया कि वह सोमवार को हिजाब प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली ...