Posts

Showing posts with the label apollo11mission

53 साल पहले चंद्रमा से लाई गई जिस मिट्टी को कॉकरोचों ने खाया था वह नीलाम होगी, जानें इस अनोखे ऑक्‍शन के बारे में

Image
एक ऑक्शन हाउस चांद की धूल की नीलामी कर रहा है। चांद की इस मिट्टी को पृथ्वी पर 1969 में Apollo 11 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लाया गया था। Apollo 11 नासा का पहला स्पेस मिशन था, जिसमें इंसानों को पृथ्वी से बाहर ले जाया गया था। खास बात यह है कि चंद्रमा से लाई गई इस धूल को कॉकरोच के पेट से निकाला गया था। ऑक्शन हाउस ने जानकारी दी है कि नीलामी में चंद्रमा की धूल (Moon dust) के साथ-साथ तीन कॉकरोच भी मिलेंगे, जिनके पेट से इस धूल को निकाला गया है। आप सोच रहे होंगे कि चांद से आई मिट्टी कॉकरोच तक कैसे पहुंची। दरअसल, कॉकरोच को यह मिट्टी खिलाई गई थी।  RR Auction नाम के एक ऑक्शन हाउस ने जानकारी दी है कि मून डस्ट की नीलामी की बिडिंग शुरू हो गई है। कॉकरोच के द्वारा खाई गई इस धूल का ऑक्शन इस हाउस की सबसे दुर्लभ नीलामियों में से एक है। ऑक्शन हाउस का कहना है कि इस ऑक्शन की बिडिंग 23 जून तक चलेगी। RR Auction के कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट बॉबी लिविंगस्टन ने Collect Space पब्लिकेशन को बताया "जब भी हम अपोलो 11 से किसी चीज का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह स्पष्ट रूप से रोमांचकारी होता है, क्योंकि...