Posts

Showing posts with the label StateofWorldPopulation

State of World Population Report जारी की गई

Image
First Published: April 3, 2022 | Last Updated:April 3, 2022 संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) प्रतिवर्ष State of World Population (SoWP)  रिपोर्ट प्रकाशित करता है। इस रिपोर्ट का 2022 संस्करण हाल ही में जारी किया गया है। मुख्य बिंदु  हाल ही में जारी State of World Population Report 2022 का शीर्षक “Seeing the Unseen: The case for action in the neglected crisis of unintended pregnancy” रखा गया है। इस रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष अनपेक्षित गर्भधारण से संबंधित निष्कर्ष वर्ष 2015 से 2019 के बीच, अनपेक्षित गर्भधारण में वृद्धि हुई थी, जिसकी संख्या दुनिया भर में सालाना लगभग 121 मिलियन थी। गर्भनिरोधक की कमी से संबंधित निष्कर्ष गर्भनिरोधक के आधुनिक और सुरक्षित तरीकों का अभाव था और दुनिया भर में लगभग 257 मिलियन महिलाएं गर्भधारण से बचने के लिए गर्भनिरोधक के ऐसे तरीकों का उपयोग नहीं कर रही हैं। कोविड -19 महामारी के पहले 12 महीनों के दौरान, गर्भनिरोधक आपूर्ति में व्यवधान आया, जिसके कारण लगभग 1.4 मिलियन अनपेक्षित गर्भधारण की सूचना मिली है। बलात्कार से संबंधित गर...