Posts

Showing posts with the label Armedforces

हमें आरटीआई के दायरे से बाहर किया जाए, सशस्त्र बलों ने सरकार से फिर की अपील

Image
RTI कानून से आर्मी, वायुसेना, नौसेना को बाहर रखने की मांग नई दिल्ली: सेनाओं ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें आरटीआई के दायरे से बाहर किया जाए. इसको इसी साल नई सिरे से प्रस्ताव सरकार को दिया है. इसमें सशस्त्र बलों में शामिल सेना, नौसेना, वायु सेना और कोस्ट गार्ड ने उन्हें आरटीआई के दायरे से बाहर रखे जाने की अपील की है. उनका कहना है कि सुरक्षा और खुफिया संगठनों और एजेंसियों की तरह उन्हें भी आरटीआई से छूट वाली श्रेणी में रखा जाए. सशस्त्र सेनाओं का कहना है कि आरटीआई सैन्य कर्मियों को उनकी शिकायतों को उनकी कमान के बाहर ले जाने में मदद कर रहा है. लिहाजा सेनाओं ने सरकार ने फिर गुहार लगाई है कि उन्हें सूचना अधिकार कानून (RTI Act) के दायरे से बाहर निकाला जाए. उनका कहना है कि ऐसे कई वाकये हैं, जिनसे पता चलता है कि पारदर्शिता लाने से जुड़ा ये कानून राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा रहा है, साथ ही सेनाओं में विभिन्न स्तरों की कमान श्रृंखला को भी कमजोर कर रहा है. इस बार सेनाओं की ओर से यह अपील सरकार की उस समिति की ओर भेजी गई है, जिसमें गृह, रक्षा, राजस्व, आईटी जैसे शीर्ष मंत्रालयों के सचिव ...