Posts

Showing posts with the label PunjabPolls2022

VIDEO : पंजाब में जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के लिए मांगा वोट, वायरल वीडियो पर दी सफाई

Image
Punjab बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का VIDEO वायरल चंडीगढ़: Punjab Assembly Polls 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदान के एक दिन पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा (BJP state president Ashwini Sharma)  का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील करते दिख रहे हैं. आम आदमी पार्टी को वोट का मतलब आतंकवाद को वोट देना है, पंजाब को तोड़ने वालों को वोट करना है. इसका मतलब साफ है कि अगर कोई आम आदमी पार्टी को वोट कर रहा है तो वो देश से गद्दारी कर रहा है. अगर हमें वोट नहीं करना है तो नहीं करना, कांग्रेस को कर देना, लेकिन देश से गद्दारी करने वालों को वोट नहीं देना है. भ्रम फैलाना कांग्रेस की फितरत है. मेरे एक बयान को तोड़ मरोड़ कर पंजाब के लोगों को एक बार फिर ठगने की कोशिश की गई है. यह भी पढ़ें पिछले 5 साल में सुखबीर बादल की संपत्ति 100 करोड़ बढ़ी, चन्नी और सिद्धू की संपत्ति में गिरावट : रिपोर्ट This is the video for which @AshwaniSBJP had to issue clarification pic.twitter.com/5ykr7uUcUT — Mohammad Ghazali (@ghazalimohammad) February 19, ...

'बिना ठोस निर्णय लिए कुछ महान हासिल नहीं होता', राहुल गांधी के दौरे से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने दिए बड़े संकेत

Image
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress)  में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे से पहले बड़ा संकेत देते हुए साफ कहा है कि बिना ठोस निर्णय लिए कुछ भी महान चीजें हासिल नहीं हो सकती हैं. हालांकि, उन्होंने लिखा है कि उनका (राहुल गांधी का) जो भी फैसला होगा, हम सभी मानेंगे. सिद्धू को भी सीएम पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा है. यह भी पढ़ें राहुल गांधी आज लुधियाना में होंगे. इस मौके पर वह राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान करेंगे. उनकी यात्रा से पहले सिद्धू ने आज सुबह ट्वीट किया है, "बिना किसी निर्णय के कभी भी कुछ भी महान हासिल नहीं होता है... पंजाब को स्पष्टता देने आ रहे हमारे अग्रणी प्रकाशपुंज राहुल जी का हार्दिक स्वागत… हम सभी उनके फैसले का पालन करेंगे!!!" Nothing great was ever achieved without an act of decision …. Warm welcome to our leading light Rahul Ji , who comes to give clarity to Punjab …. All will abide by his decision ...