चक्रवात आसनी: 80-85 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन इलाकों में भारी बारिश के आसार
अंडमान और निकोबार द्वीप प्रशासन ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की है. (प्रतीकात्मक फोटो) पोर्ट ब्लेयर : बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) और अंडमान सागर (Andaman Sea) पर चक्रवाती तूफान आसनी (Cyclone Asani) का खतरा बना हुआ है. दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर कल निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया था, जिसके अगले 24 घंटों के दौरान अधिक तीव्र होने की संभावना है. इसके चलते कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही कई इलाकों में बहुत तेज हवाएं चल सकती हैं. चक्रवात आसनी को लेकर मौसम विभाग लगातार नजर बनाए हुए है. यह भी पढ़ें मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मार्च को अंडमान निकोबार द्वीप पर ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और चुनिंदा स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं 21 मार्च को अंडमान द्वीप की ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं द्वीप के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारि...