Posts

Showing posts with the label drbalrambhargva

मर्क की कोविड की गोली भारत के ट्रीटमेंट प्लान में नहीं, इसमें कई दिक्कतें : ICMR

Image
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि भारत में कुल 13 कंपनियां मोलनुपिरवीर दवा बनाएंगी नई दिल्ली: भारत ने सुरक्षा के मद्देनजर कोविड के उपचार की सूची में मर्क की गोली को नहीं जोड़ा है, एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने आज एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान ये जानकारी दी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि कोविड की गोली मोलनुपिरवीर में सुरक्षा संबंधी दिक्कते थीं और इसलिए इसे उपचार की राष्ट्रीय सूची में शामिल नहीं किया गया है. डॉ भार्गव ने कहा, "मोलनुपिरवीर में उत्परिवर्तजनता, मांसपेशियों और हड्डियों की क्षति सहित प्रमुख सुरक्षा दिक्कते हैं. यदि इस दवा को दिया जाता है तो तीन महीने तक गर्भपात कराना पड़ता है क्योंकि इससे बच्चे को समस्या हो सकती है. इसलिए इसे नेशनल टास्क में शामिल नहीं किया गया है. ओमिक्रॉन देश के शहरों में तेजी से फैल रहा है. इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक समारोहों से बचना चाहिए." यह भी पढ़ें मर्क की कोविड टैबलेट की प्रभावी क्षमता पहले के दावे से काफी कम पाई गई भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल द्वारा दो टीकों के साथ इस दवा को आपातक...