NASA का Crew-3 मिशन धरती पर सुरक्षित वापस लौटा, स्पेस में उगाकर देखी मिर्च!
NASA का Crew-3 मिशन धरती पर सुरक्षित वापस लौट आया है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के स्पेसक्राफ्ट में मिशन के सभी यात्री धरती पर वापस सकुशल लौट आए हैं। इन्हें स्पेसएक्स ड्रैगन एंड्योरेंस (SpaceX Dragon Endurance) क्राफ्ट में वापस लाया गया है। इस मिशन को भारतीय मूल के राजा चारी लीड कर रहे थे। क्रू में अमेरिका के तीन लोग थे और एक यात्री जर्मनी का था। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से टेकऑफ करने के बाद ये 23 घंटे से थोड़े अधिक समय में धरती पर पहुंच गए। इस मिशन में से नासा के राजा चारी, टॉम मार्सबर्न और कायला बैरन और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से मैटिआस मौरेर धरती पर वापस लौटे हैं। इनके वहां से आने के बाद अब ISS पर सात अंतरिक्ष यात्री बचे हैं। इनमें Crew-4 के तीन अमेरिकी यात्री, तीन रूसी यात्री और एक यात्री इटली से है। ISS से डिपार्चर के पहले मैशबर्न ने स्पेश स्टेशन की कमान रूस के ओलेग आर्टेमाईव को दी। क्रू-3 मिशन में नासा के राजा चारी कायला बैरोन, टॉम मार्शबर्न और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के मथायस मौरर के साथ फ्लोरिडा में मैक्सिको की खाड़ी में 12:43 AM में पैराशूट से सहायता से ...