Posts

Showing posts with the label ChintelsParadiso

गुरुग्राम के चिनटेल्स पैराडाइसो में चार और टावर रहने के लिए अनुपयुक्त घोषित, शरणार्थियों की तरह रह रहे निवासी

Image
10 फरवरी को इमारत का हिस्सा गिर गया था जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई थी. गुरुग्राम : गुरुग्राम (Gurugram) के चिन्टेल्स पैराडाइसो (Chintels Paradiso) के हादसे में कई घरों के ध्वस्त होने के बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने अपार्टमेंट के चार और टॉवरों को रहने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है. जिससे कई निवासियों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. गुरुग्राम जिले के ‘टाउन एंड कंट्री प्लानर' आर. एस. भाट ने एक सर्वेक्षण किया और ई, एफ, जी तथा एच टावर को रहने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया.भाट इस समय सोसाइटी में मरम्मत और पुनर्वास कार्य देख रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि कुछ घरों में सीलिंग पर लोहे की छड़ दिख रही हैं और प्लास्टर गिर रहा है तथा बड़ी दरारें आ गई हैं.उन्होंने कहा कि निवासियों को रहने के वैकल्पिक स्थान पर जाने को कहा गया है.भाट ने कहा कि इन परिवारों के पुनर्वास का खर्च चिन्टेल्स पैराडाइसो को उठाना पड़ेगा. यह भी पढ़ें गुरुग्राम चिंटेल पाराडिसो के 64 फ्लैट मालिकों को पैसे लौटाए जाएंगे, प्रशासन ने बनाया प्लान इस निर्णय से चार टॉवर के दो सौ फ्लैट में रहने वाले निवासियों के ...