12 साल की मेहनत के बाद तैयार हुआ NASA का ‘मून रॉकेट’, कल होगा रोलआउट
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) एक बार फिर इंसान को चंद्रमा पर भेजने का मिशन बना रही है। यह जानकारी हम आपको पहले भी दे चुके हैं। ताजा अपडेट यह है कि मिशन के लिए नासा अपने स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट को रोलआउट करने जा रही है। इसके जरिए इंसान को चंद्रमा, मंगल ग्रह और उससे भी आगे तक ले जाने की योजना है। यह सिस्टम पिछले एक दशक से तैयार हो रहा है, जिसमें देरी की वजह से इसकी लागत बढ़ी है। हालांकि नासा को उम्मीद है कि एक बार इसे सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद यह अपने डेवलपमेंट में हुई देरी को कवर कर लेगा। स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) के दो हिस्से होते हैं। पहला- सुपर-हैवी रॉकेट और दूसरा- ओरियन स्पेसक्राफ्ट। इन दोनों हिस्सों को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर में ‘वेट ड्रेस रिहर्सल' के लिए लॉन्चपैड पर रोलआउट किया जाएगा। रोलआउट में करीब 11 घंटे लगने की संभावना है। इस पूरे प्रोसेस में नासा सबसे पहले SLS को रोलआउट करेगी। फिर अपनी तैयारी को साबित करने के लिए वह कई और टेस्ट करेगी। सबसे आखिर में प्री-लॉन्च टेस्ट होगा, जिसे ‘वेट ड्रेस रिहर्सल' कहा जाता है। इस दौरान ...