Posts

Showing posts with the label marsnews

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने दिखाई मंगल ग्रह की हैरान करने वाली तस्‍वीर

Image
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने मंगल (Mars) ग्रह की सतह की एक हैरान करने वाली इमेज रिलीज की है। इसमें दिखाया गया है कि हवाएं कैसे किसी परिदृश्‍य को आकार देती हैं। तस्‍वीर में मंगल ग्रह के साउथ हाइलैंड्स में हुक क्रेटर एरिया (Hooke Crater area) को दिखाया गया है। यह तस्‍वीर ESA और रूस की स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रोजेक्‍ट- एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर (TGO) ने ली है। TGO के CaSSIS कैमरे (कलर एंड स्‍टीरियो सर्फेस इमेजिंग सिस्टम) द्वारा इस्‍तेमाल किए जाने वाले फिल्टर की वजह से तस्‍वीर में आर्टिफ‍िशियल रंग दिखाई दे रहे हैं।   ESA ने इंस्टाग्राम पर यह इमेज शेयर की है, जो मंगल ग्रह के साउथ हाइलैंड्स में हुक क्रेटर के पास एक आकर्षक परिदृश्य को दिखाती है। ESA के मुताबिक, मंगल ग्रह पर इस तरह की तस्‍वीर किसी अस्‍तव्‍यस्‍त इलाके के जैसी है। यह उस स्‍थानीय हवा के पैटर्न का संकेत है, जो यहां बहती है। इसी वजह से यह इलाका काफी अलग दिखाई देता है।    ESA ने इस तस्‍वीर को तैयार करने में कुछ फ‍िल्‍टर्स इस्‍तेमाल किए। धूल से भरे ट्रैक्‍स को नीला रंग भी फ‍िल्‍टर के जरिए ही दिया गया है। कुल मिलाकर...