Posts

Showing posts with the label Karnataka

कर्नाटक के शिवमोगा में स्थिति शांतिपूर्ण: गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र

Image
हत्या के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने गुरुवार को कहा कि शिवमोगा (Shivamogga) में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. शिवमोगा में इस सप्ताह की शुरुआत में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई थी. ज्ञानेंद्र ने कहा कि बजरंग दल (Bajrang Dal) के 28 वर्षीय एक कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में पुलिस गिरफ्तार किये गये आठ लोगों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक संगठनों की संलिप्तता सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में दो और व्यक्ति गिरफ्तार उन्होंने कहा, ‘‘शिवमोगा में स्थिति नियंत्रण में है...मैं अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से स्थिति का जायजा लेने के लिये वहां जा रहा हूं, स्थिति शांतिपूर्ण हैं.'' ज्ञानेंद्र ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए हत्या और उसके बाद हुई हिंसा को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया और कहा कि मृतक के परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को ...

कर्नाटक की स्टूडेंट का आरोप- भीड़ ने मेरे भाई पर किया हमला, हिंसा को हिजाब विवाद से जोड़ा

Image
सोमवार रात को हुआ शिफा के भाई पर हमला बेंगलुरु: कर्नाटक से शुरू हिजाब विवाद (Hijab Row) धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया है. कर्नाटक के उडुपी की एक छात्रा और हिजाब बैन केस में शामिल याचिकाकर्ताओं में से एक हाजरा शिफा (Hazra Shifa) ने आरोप लगाया है कि उसके भाई पर दक्षिण-पंथी समर्थकों की भीड़ ने हमला किया है. उन्होंने इस हिंसा को हिजाब पहनना जारी रखने के अपने फैसले से जोड़ा है.  यह भी पढ़ें शिफा के भाई सैफ पर सोमवार रात करीब नौ बजे उडुपी जिले के एक बंदरगाह मालपे के बिस्मिल्लाह होटल में हमला किया गया.   My brother was brutally attacked by a mob. Just because I continue to stand for My #Hijab which is MY RIGHT. Our property were ruined as well. Why?? Can't I demand my right? Who will be their next victim? I demand action to be taken against the Sangh Parivar goons. @UdupiPolice — Hazra Shifa (@hazra_shifa) February 21, 2022 हाजरा शिफा ने उडुपी पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट में लिखा, "मेरे भाई पर भीड़ ने बेरहमी से हमला किया. सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं अपने हिजाब के लिए खड़ी हूं...

कर्नाटक हिजाब विवाद: माथे पर तिलक लगाकर आए छात्र को कॉलेज में प्रवेश करने से रोका

Image
छात्र को बताया गया कि माथे पर तिलक लगाकर कॉलेज आना समस्या पैदा कर सकता है. (प्रतीकात्‍मक फोटो) विजयपुरा (कर्नाटक): Karnataka Hijab Row: कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच विजयपुरा शहर के इंडी कस्‍बे में शुक्रवार को माथे पर तिलक लगाकर पहुंचे एक छात्र को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया और साथ ही उससे तिलक हटाने के लिए कहा गया. कॉलेज के लेक्चरर्स ने उसे गेट पर रोककर कॉलेज में प्रवेश करने से पहले तिलक को हटाने के लिए कहा. छात्र को बताया गया कि माथे पर प्रथागत तिलक लगाकर कॉलेज आना हिजाब और भगवा शॉल की तरह समस्या पैदा कर सकता है. यह भी पढ़ें राज्य में हिजाब विवाद को देखते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश और राज्य सरकार के आदेश के अनुसार हिजाब और भगवा शॉल के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है. हालांकि इन आदेशों में माथे पर तिलक लगाने की मनाही नहीं है.  हिजाब पहनना इस्लाम की जरूरी धार्मिक प्रथा के अंतर्गत नहीं आता : कर्नाटक HC में महाधिवक्‍ता उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली मुस्लिम लड़कियों के वकीलों ने सुनवाई के दौरान तर्क दिया था कि हिजाब ...

कर्नाटक हाईकोर्ट में छात्राओं के वकील ने कहा- जब केंद्रीय विद्यालय में हिजाब की इजाजत तो राज्य के स्कूलों में क्यों नहीं?

Image
हिजाब विवाद पर आज कर्नाटक उच्च न्यायालय में छह छात्रों की एक महत्वपूर्ण याचिका पर सुनवाई जारी है... बेंगलुरु: कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध पर विवाद के बीच 10वीं कक्षा तक के स्कूल आज फिर से खोल दिए गए. हालांकि, कक्षा 11 और 12 बुधवार तक बंद हैं क्योंकि प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिकाओं पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. कोर्ट ने बुधवार तक 11वीम और 12वीं के क्लास बंद रखने के निर्देश दिए हैं. पिछले दिनों एक प्रतिबंध के बाद राज्य में मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं के दौरान हिजाब पहनने से रोक दिया गया था. छात्राओं के वकील दिगंबर कामत ने कहा- मैं केवल सरकारी आदेश को चुनौती नहीं दे रहा हूं, बल्कि एक सकारात्मक निर्देश चाहता हूं, जिसके तहत मुझे यूनिफार्म के रंग का हिजाब पहनने की इजाजत मिले. कामत ने सरकारी आदेश पढ़ते हुए कहा, छात्राओं को एकता, समानता और सार्वजनिकव्यवस्था के हित में यूनिफार्म पहननी चाहिए. इस पर एडवोकेट जनरल ने कहा कि ये अनुवाद ठीक नहीं है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : कर्नाटक में हिजाब को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. हिजाब पर बैन के खिलाफ अपील करने वाली छात्रों के व...

VIDEO: 'कपड़ों के लिए हमारी पढ़ाई बरबाद कर रहे हैं', हिजाब मुद्दे पर भगवा पट्टे पहने युवकों से घिरी छात्रा ने कहा

Image
नई दिल्ली: कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज (Mandya pre-University college) में हिजाब पहनी छात्रा मुस्कान (Muskan) ने मंगलवार को भगवा दुपट्टा पहने युवाओं के एक बड़े गुट का अकेले सामना करने पर कहा कि "वो चिंतित नहीं थी" और वह हिजाब पहनने के अपने अधिकार के लिए लड़ती रहेगी. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में मुस्कान को नारेबाजी करते भगवा स्कार्फ पहने युवकों के बीच घिरा देखा जा सकता है, लेकिन इस दौरान वह उनके खिलाफ जमकर डटी रही. मुस्कान ने कहा कि कपड़े के एक टुकड़े के लिए लड़कियों की शिक्षा बरबाद की जा रही है. यह भी पढ़ें जैसे ही युवकों का गुट "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए छात्रा की ओर बढ़ता है, मुस्कान वापस चिल्लाती है, "अल्लाह हू अकबर!" और चिल्लाती हुई क्लास की ओर बढ़ जाती है. लड़कों का समूह उसके पीछे जाता दिखता है. इस बीच कॉलेज का स्टाफ लड़कों को रोकता हुआ दिखता है और लड़की को साथ ले जाता हुआ दिखता है.  VIDEO : भगवा गमछा पहने युवकों के खिलाफ अकेले मोर्चे पर डटी हिजाब पहने हुए लड़की एनडीटीवी से बातचीच करते हुए मुस्कान ने...

कर्नाटक के हिजाब विवाद की 'धमक' मध्‍य प्रदेश और पुडुच्‍चेरी भी पहुंची

Image
उडुपी के कॉलेज में एक स्‍टूडेंट को हिजाब पहनकर कक्षा में प्रवेश से रोक दिया गया था भोपाल : स्‍टूडेंट के हिजाब पहनने से जुड़ा विवाद कर्नाटक राज्‍य की सीमा से निकलकर अब बीजेपी शासित मध्‍य प्रदेश और पुडुच्‍चेरी भी पहुंच गया है. हिजाब के समर्थन में पांच महिलाओं की ओर से दाखिल की गई याचिका पर मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, यह सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी. इस बीच, मध्‍य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हिजाब ड्रेस का हिस्सा नहीं है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. उधर,  पुडुच्‍चेरी में अधिकारियों ने अरियानकुप्‍पम (Ariyankuppam) के सरकारी स्‍कूल के प्रधानाध्‍यापक से कक्षा में हेडस्‍कार्फ पर ऐतराज जताने वाले वाले एक शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच करने को कहा है.  यह भी पढ़ें कर्नाटक में हिजाब विवाद : सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे, सीएम बसवराज बोम्मई का आदेश हिजाब विवाद के चलते कर्नाटक में सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे. राज्‍य के सीएम बसवराज बोम्‍मई ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. सीएम ने ट्वीट किया कि शांति और सद्भाव बहाल बनाए रखने के लिए ...

कोविड-19 : कर्नाटक में 4,452 तो राजस्थान में 3479 मामले आए सामने, जानिए J&K और मध्यप्रदेश का हाल

Image
कर्नाटक सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 39,06,761 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 39,447 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. अस्पतालों से आज 19,067 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 37,94,866 हो गई है. संक्रमण के नये मामलों में से 2,139 बेंगलुरु शहर से आए हैं वहीं शहर में 8,604 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है जबकि संक्रमण से 17 लोगों की मौत हुई है. राज्य में फिलहाल कोविड के 72,414 मरीजों का इलाज चल रहा है. कर्नाटक में संक्रमण की दर आज 5.01 फीसदी और मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत रही. महाराष्ट्र में कोरोना के 6,107 नए केस; 57 की मौत, एक्टिव मामले एक लाख से नीचे आए राजस्थान की बात करें तो मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 16 और मरीजों मौत हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जिनमें से राजधानी जयपुर में 1140, जोधपुर में 300, उदयपुर में 221, गंगानगर में 174, अ...

कर्नाटक: एक और कॉलेज में हिजाब पहन कर छात्राओं को परिसर में जाने से रोका, वीडियो वायरल

Image
छात्रों ने कॉलेज के प्रिंसिपल से अनुरोध किया कि उन्हें हिजाब पहनकर कक्षाओं में जाने की अनुमति दी जाए. बेंगलुरु: कर्नाटक के एक कॉलेज के छात्रों को हिजाब पहनकर कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी गई, यह इस साल राज्य में इस तरह की दूसरी घटना है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कर्नाटक के उडुपी जिले के तटीय शहर कुंडापुर में एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के छात्रों को प्रिंसिपल के सामने याचना करते देखा जा सकता है. छात्रों ने कॉलेज के प्रिंसिपल से अनुरोध किया कि उन्हें हिजाब पहनकर कक्षाओं में जाने की अनुमति दी जाए. छात्राएं उनको बताती हैं कि उनकी परीक्षा अभी दो महीने दूर है, और कॉलेज अब हिजाब पहनने पर एक मुद्दा क्यों बना रहा है. अब तक, राज्य में नियम यह था कि छात्रों को कॉलेज में हिजाब पहनने की अनुमति थी, लेकिन उन्हें इसे कक्षा के अंदर हटाना होता था. उडुपी जिले के प्रभारी मंत्री एस अंगारा ने जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब तक कोई फैसला नहीं हो जाता तब तक यथास्थिति बनाए रखी जानी चाहिए. उडुपी हिजाब विवादः छात्राएं ‘हिजाब' पहनकर कक्षा में नहीं कर सकेंगी प्रवेश, कॉलेज ...

केंद्र का 'बेटी पढ़ाओ' नारा खोखला: महबूबा मुफ्ती

Image
कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनने वाली मुस्लिम छात्राओं को प्रवेश करने से रोका गया. श्रीनगर: देश में 'बेटी पढ़ाओ' पर राज्य सरकारें ही नहीं केंद्र सरकार भी काफी काम कर रही है. हालांकि, जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ( Mehbooba Mufti) ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उसके इस नारे को खोखला बताया. मुफ्ती, जो जेके पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष भी हैं, ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने के लिए शिक्षा से वंचित किया जाता है. याद रहे कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनने वाली मुस्लिम छात्राओं को प्रवेश करने से रोकने की ख़बरें हाल में सुर्खियां बनी हैं. अब महबूबा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. जेकेपीडीपी प्रमुख ने कहा - 'केंद्र सरकार का लड़कियों को शिक्षित करने का  नारा खोखला है क्योंकि मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने के लिए शिक्षा से वंचित किया जाता है. कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनने वाली मुस्लिम छात्राओं को प्रवेश करने से रोकने वाली घटना इसकी गवाह है.'   'BJP से पीछा छुड़ाना 1947 से बड़ी आजादी, क्य...

कर्नाटक के होयसला मंदिर विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नयी दिल्ली: कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिरों को वर्ष 2022-2023 के विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल किया गया है. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें होयसला के पवित्र स्मारक 15 अप्रैल, 2014 से यूनेस्को की संभावित सूची में हैं और देश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की गवाही देते हैं. यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने सोमवार को औपचारिक रूप से होयसला मंदिरों का नामांकन यूनेस्को के विश्व धरोहर निदेशक लजारे एलौंडौ को सौंप दिया. डोजियर जमा करने के बाद तकनीकी जांच की जाएगी. (इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।) Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%af%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b5/?feed_id=10523&_unique_id=61fac93b3aa52

कोरोना केसों में तेजी के बीच कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू हटेगा, तमिलनाडु में रविवार को लॉकडाउन

Image
कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया है (प्रतीकात्‍मक फोटो) बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है, हालांकि कोरोना के प्रकोप पर नियंत्रण के प्रयासों के तहत राज्‍य में 10 बजे से तड़के पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.  तकनीकी सलाहकार समिति ने कहा है, हालांकि कोविड केसों में इजाफा हुआ है लेकिन लोगों के अस्‍पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है लिहाजा वीकेंड कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया गया है. सीएम बासवराज बोम्‍मई की अगुवाई में हुइ कोविड समीक्षा बैठक के बाद राज्‍य के राजस्‍व मंत्री आर. अशोक ने हा, 'अगर हास्पिटलाइजेशन की घटनाओं को इजाफा हुआ तो हम फिर से वीकेंड कर्फ्यू लागू करेंगे.'  उन्‍होंने लोगों से कोरोना को लेकर अधिक जिम्‍मेदार होने का आग्रह किया.उधर, कोविड केसों में आई तेजी के बीच तमिलनाडु ने इस रविवार को लॉकडाउन घोषित किया है. इस दौरान ऑटो और टैक्सियों को एयरपोर्ट, बस और रेलवे स्‍टेशन जाने की इजाजत रहेगी. तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना के 28,561 नए मामले दर्ज किए गए.  यह भी पढ़ें दिल्ली में अभी नहीं हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, ...

लोन एप्लिकेशन हुई खारिज तो नाराज शख्स ने फूंक डाला बैंक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
बैंक में आग लगाने के आरोप में शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया गया है. (प्रतीकात्‍मक फोटो) हावेरी (कर्नाटक): छोटी-छोटी बातों पर गुस्‍सा बड़े नुकसान का कारण बन जाता है. कर्नाटक (Karnataka) के एक शख्‍स ने बैंक से नाराजगी के बाद ऐसा कदम उठाया कि उसे अब जेल की हवा खानी पड़ रही है और साथ ही उसके खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया है. कर्नाटक के हावेरी जिले (Haveri District) के शख्‍स ने रविवार को एक बैंक को आग लगा दी. बताया जा रहा है कि आरोपी लोन एप्लिकेशन (Loan Application) को खारिज किए जाने से नाराज था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%8f%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c-%e0%a4%a4/?feed_id=7079&_unique_id=61de6f3b50641

VIDEO: कोविड प्रोटोकॉल की उड़ती धज्जियां, BJP विधायक पहुंचे सैंकड़ों की भीड़ में, धक्का-मुक्की करते दिखे लोग

Image
भाजपा विधायक एमपी रेणुकाचार्य एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. नई दिल्ली : देश में ओमिक्रॉन (Omicron) का पहला मामला कर्नाटक (Karnataka) में सामने आया था. जिसके बाद से ही राज्‍य में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. बावजूद इसके राजनीतिक दलों (Political Parties) के नेता कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन नहीं कर रहे हैं. आलम ये है कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक ही कोरोना दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. भाजपा विधायक और मुख्‍यमंत्री के राजनीतिक सचिव एमपी रेणुकाचार्य (MP Renukacharya) ने एक वार्षिक समारोह में शिरकत की, जिसमें लोगों की भारी भीड़ नजर आई. कार्यक्रम में न सोशल डिस्‍टेंसिंग (Social Distancing) दिखी और न लोग मास्‍क लगाए नजर आए. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है.  यह भी पढ़ें भाजपा विधायक एमपी रेणुकाचार्य अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में भारी भीड़ मौजूद है. लोग एक दूसरे से धक्‍कामुक्‍की करते आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान शायद ही कोई था, जिसे सोशल डिस्‍टेंसिंग की परवाह ...

'जानते हैं राजीव गांधी के साथ क्या हुआ था...'- कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने 'सेल्फी के चक्कर' में फिर खोया आपा

Image
डीके शिवकुमार ने सेल्‍फी लेने की कोशिश कर रहे एक शख्‍स का फोन छीन लिया. बेंगलुरु/ नई दिल्‍ली: कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) सार्वजनिक रूप से उस वक्‍त अपना आपा खो बैठे जब एक शख्‍स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था. 58 वर्षीय नेता को दक्षिणी राज्य में पार्टी का संकटमोचक कहा जाता है. उन्‍होंने उस व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया. आलोचना होने पर उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi)  की हत्‍या का हवाला दिया. समाचार एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से कहा, "हमें नहीं पता कि किसी के हाथ में क्या हो सकता है. आप जानते हैं कि राजीव गांधी के साथ क्या हुआ. कभी-कभी, मानवीय गुस्सा और भावनाएं सामने आती हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है." यह भी पढ़ें वीडियो में शिवकुमार को बेहद गुस्‍से में राज्य की राजधानी बेंगलुरु से करीब 100 किलोमीटर दूर मांड्या में भीड़ के बीच खड़े देखा जा सकता है. वह व्‍यक्ति उनके पास पास आता है, तो शिवकुमार उसका फोन छीन लेते हैं और उनके बॉडीगार्ड तुरंत हस्‍तक्षेप करते हैं.  कर्नाटक म...

कर्नाटक: ओमिक्रॉन के खौफ के बीच आज से नाइट कर्फ्यू, कोविड के खिलाफ 'तैयारियों' में कोई कसर नहीं छोड़ रही सरकार

Image
ओमिक्रॉन के खौफ के चलते कई राज्‍यों में हाल में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है (फाइल फोटो) बेंगलुरु: Karnataka: कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे (Omicron scare) को देखते हुए कर्नाटक में  सोमवार रात 10 बजे से सुबह 5 पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. इस फैसले का मकसद नए साल के जश्‍न के नाम पर लोगों को जमावड़े को रोकना है. इसके साथ ही आज से ही पूरे राज्य में ऑक्सीजन प्लांट की जांच के लिए मॉक ड्रिल शरू किया गया है ताकि कोरोना की तीसरी लहर आने की स्थिति में तैयारियों में किसी भी तरह की कोई कमी न रह जाए. बेंगलुरु के सीवी रमन अस्पताल में वरिष्‍ठ अधिकारियों की देखरेख में ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल की गई. यह कवायद, ये पता करने के लिए की  गई कि  प्लांट सही ढंग से काम कर रहे या नहीं. राज्य ने 1400 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्रतिदिन बनाने की क्षमता हासिल की है. गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 1200 से 1300 मीट्रिक टन ऑक्‍सीजन  की ज़रूरत थी और इसकी कमी की वजह से कई लोगों को जान गंवानी पड़ी थी. यह भी पढ़ें स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ सेल्वराज ने कहा, 'कोविड-19 की...

कर्नाटक: धर्मांतरण विरोधी बिल विधानसभा में पास लेकिन इसके कानून बनने में करना होगा इंतजार, यह है कारण..

कर्नाटक: धर्मांतरण विरोधी बिल विधानसभा में पास लेकिन इसके कानून बनने में करना होगा इंतजार, यह है कारण..

ओमिक्रॉन का खतरा : महाराष्ट्र में 8 और कर्नाटक में 6 नए केस मिलने से बढ़ी चिंता

ओमिक्रॉन का खतरा : महाराष्ट्र में 8 और कर्नाटक में 6 नए केस मिलने से बढ़ी चिंता