Posts

Showing posts with the label एलियनकीखबरें

एलियन या UFO का रहस्य पता करने के लिए NASA बना रही वैज्ञानिकों की स्पेशल टीम

Image
NASA ने गुरूवार को कहा कि वह वैज्ञानिकों की एक ऐसी टीम बनाने जा रही है जो आकाश में होने वाली अजब या अनजानी घटनाओं की जांच करेगी, जिन्हें UFO कहा जाता है। अमेरिकी सरकार इस मुद्दे को अब गंभीरता से लेने लगी है।  अमेरिकी स्पेस एजेंसी का कहना है कि टीम का फोकस उपलब्ध डेटा की पहचान करने पर रहेगा। ताकि भविष्य के डेटा को इकट्ठा किया जा सके और इन घटनाओं को जांचने के लिए उस जानकारी का इस्तेमाल किया जा सके। नासा ने इसके लिए प्रिंसटॉन यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रमुख डेविड स्पेरगेल को अप्रोच किया है, जो टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा इस टीम में डेनिअल इवांस भी होंगे जो नासा के साइंस मिशन डायरेक्ट्रेट के सीनियर रिसर्चर हैं।  नासा का कहना है कि वो इस मिशन में हजारों लाखों डॉलर खर्च करने वाली है जो कम से कम $ 100,000 (लगभग 7,782,500 रुपये) होगा।  घोषणा अमेरिकी सरकार द्वारा एक रिपोर्ट जारी करने के एक साल बाद आई है, जिसे नौसेना के नेतृत्व वाली टास्क फोर्स के साथ मिलकर नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर के ऑफिस द्वारा संकलित किया गया है। इसमें ज्यादातर अज्ञात हवाई घटनाओं की नौसेना कर्मियों द्वारा टिप्पणिया...

एलियंस से संपर्क करने के लिए NASA अंतरिक्ष में भेजेगा नग्न इंसानों की तस्वीर

Image
NASA लंबे अर्से से एलियंस से संपर्क करने की कोशिश करता आया है और अब स्पेस एजेंसी इस ओर एक नया कदम उठाने का फैसला कर चुकी है। नासा के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में इंसानों की नग्न तस्वीरें भेजने की योजना बना रहे हैं। एक लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बाहरी दुनिया में अन्य जीवन के साथ संपर्क किया जा सकता है, जिसके लिए अब उन्होंने एक महिला और एक पुरुष की डिज़िटल पिक्सेलेटेड चित्र भेजने का फैसला किया है। इस चित्रण में इंसानी DNA और साथ ही ग्रैविटी (गुरुत्वाकर्षण) की जानकारी को भी शामिल किया गया है।  The Sun की रिपोर्ट कहती है कि NASA के वैज्ञानिकों ने इस तस्वीर को एक स्टडी में पेश किया था, जो ‘Beacon in the Galaxy' (BITG) नाम के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा थी। यह तस्वीर असल में वास्तविक इंसानों की नग्न तस्वीर नहीं है, बल्कि यह नग्न पुरुष और महिला का एक रेखा-चित्र है। इसमें महिला के साइड में एक DNA का चित्रण भी है और पुरुष के साइड में निचे गिरती चीज़ों के जरिए गुरुत्वाकर्षण को भी दर्शाया गया है। रिपोर्ट कहती है कि BITG प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य बाहरी दुनिया में मौजूद किसी भी प्रक...