Posts

Showing posts with the label bullyingandharassment

भारत में Hate Speech समेत एक करोड़ से ज्यादा शिकायतों पर Facebook ने की "कार्रवाई"

Image
Facebook Hate Speech और फेक न्यूज पर कार्रवाई को लेकर आलोचना में घिरा रहा है नई दिल्ली: भारत में बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट फेसबुक (Facebook India) को देश में बड़े पैमाने पर शिकायतें मिली हैं.  सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने कहा है कि उसने जनवरी माह में ही एक करोड़ से ज्यादा कंटेंट पीस (Content Violation ) पर कार्रवाई की है. मेटा ने एक बयान में कहा है कि उसने 1.16 करोड़ कंटेंट पोस्ट पर कार्रवाई की है, जिन्होंने फेसबुक की नियम-कायदों की 13 श्रेणियों का उल्लंघन किया. इसमें हेट स्पीच (Hate Speech)   डराने-धमकाने, उत्पीड़न, बच्चों की जान खतरे में डालना, खतरनाक संगठन और व्यक्ति, अश्लीलता और यौन गतिविधियों से जुड़ी शिकायतें शामिल हैं. हेट स्पीच, सुसाइड, आत्मघाती कदम उठाने, स्पैम और हिंसा भरे कंटेंट को लेकर भी कदम उठाया गया है. आईटी नियमों के तहत फेसबुक इंडिया की मासिक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है. यह भी पढ़ें रूस ने Facebook पर लगाया बैन! कहा- रूसी मीडिया की रक्षा का सवाल फेसबुक ने कहा है कि 1 से 31 जनवरी के बीच फेसबुक ने करीब 1.16 करोड़ से ज्यादा सामग्री पर कार्रवाई की. जबकि इंस्टाग्...