सबसे बड़ी दूरबीन जुलाई से खोलेगी ब्रह्मांड के रहस्य, जानें इसके बारे में
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope) इस साल जुलाई से अपना काम शुरू कर देगा और दुनिया को ब्रह्मांड की बेहतरीन तस्वीरें देखने को मिलेंगी। प्रोजेक्ट से जुड़े एक एस्ट्रोनॉमर ने यह बात कही है। यह अंतरिक्ष में भेजा गया अबतक का सबसे बड़ा और महंगा टेलीस्कोप है। पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने इसे लॉन्च किया था। जेम्स वेब टेलीस्कोप वहां हबल स्पेस टेलीस्कोप की जगह लेगा, जो साल 1992 से सर्विस दे रहा है और दुनिया को ब्रह्मांड के रहस्यों से रू-ब-रू करवा रहा है। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह टेलीस्कोप बीते 5 महीनों से अपने इंस्ट्रूमेंट्स को तैयार कर रहा है। हालांकि वैज्ञानिकों ने यह जानकारी नहीं दी कि फिलहाल इस टेलीस्कोप के कैमरों को कहां पॉइंट किया गया है। बाल्टीमोर में स्पेस टेलीस्कॉप साइंस इंस्टिट्यूट के एक वैज्ञानिक क्लॉस पोंटोपिडन ने कहा कि हम वास्तव में हैरान होना चाहेंगे। पोंटोपिडन ने कहा कि जेम्स वेब की टीम इस टेलीस्कोप द्वारा टेस्टिंग के तौर पर ली गई कुछ इमेजेस को रिलीज कर चुकी है, लेकिन नई तस्वीरों में एस्ट्...