Posts

Showing posts with the label OmPrakashRajbhar

सपा गठबंधन यूपी चुनाव में क्यों नहीं हुआ कामयाब? SBSP अध्यक्ष राजभर ने बताई ये वजह

Image
यूपी चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर हर किसी को चौंका दिया. इस चुनाव में अखिलेश के साथी ओम प्रकाश राजभर ने अपने गठबंधन की हार का जिम्मेदार BSP को मान रहे हैं. राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष हैं, जो कि इस बार सपा के साथ हाथ मिलाकर चुनाव में उतरी थीं. लेकिन चुनाव के नतीजों ने उनके उस सपने को तोड़ दिया, जिसे वो काफी वक्त से देख रहे थे. यह भी पढ़ें यूपी चुनाव में जनता के नकारने पर हार के बाद सपा के सहयोगी ओपी राजभर (Om Prakash Rajbhar) हार का ठीकरा बसपा पर फ़ोड़ रहे हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) ओपी राजभर अपनी सीट तो जीत गए पर सपा अपने दावों के मुताबिक वो सपा गठबंधन (SP Alliance) को चुनाव नहीं जिता पाए. मतदान से पहले बड़े योगी जी मठ भेजने के बयान देने वाले ओपी राजभर से हमारे सहयोगी सौरभ शुक्ला ने बातचीत की. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा- सौरभ शुक्ला से बातचीत में राजभर ने कहा कि राजनीति में हार जीत तो लगी ही रहती है.  लेकिन उन्होंने अ...

UP की जहूराबाद सीट पर सपा के नए साथी ओपी राजभर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे, जानें क्या है गाजीपुर की जनता के दिल में

Image
क्या बड़बोलापन और अति आत्मविश्वास OP Rajbhar पर पड़ेगा भारी? (फाइल फोटो) गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आखिरी चरण में मतदान होना है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) गाजीपुर की जहूराबाद (Zahoorabad Vidhan Sabha) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. पिछले चुनाव में बीजेपी के साथ रहे ओपी राजभर ने इस पर सपा के साथ गठजोड़ किया है. राजभर को भाजपा और बसपा से कड़ी चुनौती मिल रही है.  यह भी पढ़ें इस सीट पर ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी उम्मीदवार कालीचरण राजभर और बीएसपी की सैयदा शादाब फातिमा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. इस सीट से मौजूदा विधायक ओम प्रकाश राजभर हैं. फातिमा, जो राज्य में सपा की मंत्री रह चुकी हैं, अब बसपा उम्मीदवार हैं. दो बार बसपा विधायक रह चुके कालीचरण राजभर इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में हैं.  जहूराबाद की जनता का कहना है कि इस सीट पर ओपी राजभर और कालीचरण राजभर के बीच लड़ाई मानी जा रही थी, लेकिन पूर्व मंत्री शादाब फातिमा की एंट्री ने लड़ाई को रोचक बना दिया है. ओम प्रकाश...