Government e-Marketplace ने 1 लाख करोड़ रुपये की खरीद का आंकड़ा पार किया
First Published: March 25, 2022 | Last Updated:March 25, 2022 चालू वित्त वर्ष में सरकारी पोर्टल GeM से माल और सेवाओं की खरीद 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। यह विभिन्न विभागों और मंत्रालयों द्वारा खरीद गतिविधियों में वृद्धि के कारण हुआ है। मुख्य बिंदु इस आकड़े के साथ GeM को ई-सार्वजनिक खरीद के लिए दुनिया की शीर्ष पांच प्रणालियों में स्थान दिया गया है। इस पोर्टल में कोई चीनी उत्पाद नहीं है। 2016 में इस पोर्टल को लॉन्च किया गया था ताकि सभी केंद्रीय मंत्रालय और विभाग ऑनलाइन सामान और सेवाएं खरीद सकें। मौजूदा रुझान का विश्लेषण करते हुए, उम्मीद की जा रही है कि यह पोर्टल जल्द ही 1.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकते है। चालू वित्त वर्ष के दौरान केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSE) की खरीद 43,000 करोड़ रुपये रही। इस पोर्टल पर 10,000 से अधिक स्टार्ट-अप पहले ही पंजीकृत हो चुके हैं। यह पोर्टल देश के MSMEs को सशक्त बनाने की भी कोशिश करता है। GeM पोर्टल की नई विशेषताएं GeM पोर्टल को पंचायती राज संस्थाओं के साथ भी जोड़ा जा रहा है त...