सड़क हादसा: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में हाईवे पर जाम लगा दिया पलवल: सदर थाना अंतर्गत गांव फुलवाड़ी के नजदीक सड़क हादसे में स्विफ्ट गाड़ी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भिजवा दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. दो मृतकों और घायल की पहचान हो चुकी है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में हाईवे पर जाम लगा दिया. पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने जाम खोला.. यह भी पढ़ें महाराष्ट्र : ड्रेनेज में फंसे मजदूर को बचाने एक-एक करके उतरे छह लोग, चार की मौत जानकारी के मुताबिक पलवल से होडल की तरह एक सिफ्ट गाड़ी जा रही थी. गांव फुलवाड़ी के नजदीक नेशनल हाईवे 19 पर ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गाड़ी सवार लोग कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे. मरने वालों में दो कि पहचान उनसे मिले आधार कार्ड से हो गई है और घायल की भी पहचान कर ली गई है, जबकि तीसरे म...