VIDEO : वाटर टैंकर में मिले आठ करोड़ नकद, एमपी के शराब कारोबारी के घर छापा
परिवार से जब्त कागजातों की जांच भोपाल में की जाएगी. दमोह: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) में शराब कारोबारी शंकर राय और उनके परिवार के ठिकानों पर गुरुवार की सुबह 6 बजे से शुरु हुई इनकम टैक्स रेड (Income Tax Raid) शुक्रवार रात 9 बजे खत्म हो गई. प्रदेश के अलग अलग जगहों से आई टीमों ने करीब 39 घंटों तक राय परिवार के दस से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की. इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) की टीम का नेतृत्व जबलपुर की ज्वाइंट कमिश्नर मुनमुन शर्मा कर रही थीं और उन्होंने कार्यवाही खत्म करने की घोषणा की. एक ही परिवार के इन ठिकानों से आयकर विभाग ने आठ करोड़ नगद और तीन किलोग्राम सोना भी जब्त किया है. यह भी पढ़ें रेड के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब इनकम टैक्स की टीम से बचने के लिए एक करोड़ रुपये बैग्स में भरकर पानी के कंटेनर में डाल दिए गए थे. वो नोट भी बरामद किए गए हैं. साथ ही कंटेनर से बैग निकालने का एक वीडियो भी सामने आया था. आगरा : आयकर विभाग की कार्रवाई में जूता कारोबारियों ने 29 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्वीकार की आपको बता दें कि राय परिवार के मुखिया शंकर राय कांग्रेस ने...