Posts

Showing posts with the label NirmalaSitharaman

क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध लगेगा या नहीं, सरकार ने इस पर अभी फैसला नहीं किया है: निर्मला सीतारमण

Image
बजट 2022 में क्रिप्टो ऐसेट के ट्रांजैक्शन पर 30% टैक्स लगाने का प्रावधान रखा है. नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज राज्यसभा में क्रिप्टो करेंसी को लेकर उठ रहे सवालों पर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया. वित्त मंत्री ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसीज पर प्रतिबंध लगेगा या नहीं यह फैसला सरकार ने अभी नहीं किया है.  इस पर अंतिम फैसला स्टेकहोल्डर्स के साथ सलाह मशवरे के बाद किया जाएगा. बजट 2022 में वित्त मंत्री ने क्रिप्टो ऐसेट के ट्रांजैक्शन पर 30% टैक्स लगाने का प्रावधान रखा है. राज्यसभा में बजट 2022 पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, "हमने केवल क्रिप्टो से होने वाले मुनाफे पर टैक्स लगाया है. मैं इस स्तर पर इसे वैध बनाने या इसे प्रतिबंधित करने के लिए कुछ नहीं कर रही हूं." यह भी पढ़ें क्रिप्टो ऐसेट के ट्रांजैक्शन पर 30% टैक्स लगाने के बजटीय प्रस्ताव पर विपक्षी सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह महत्वपूर्ण बात कही. वित्त मंत्री ने साफ शब्दों में कहा क्रिप्टो करेंसीज पर प्रतिबंध लगेगा या नहीं यह फैसला सरकार स्टेकहोल्डर्स के साथ सला...

क्रिप्टोकरंसी कभी भी वैध मुद्रा नहीं बनेगी, वित्त सचिव सोमनाथन ने साफ़ किया

Image
केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा अगले वित्त वर्ष से परिचालन में आएगी.  नई दिल्ली: वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने गुरुवार को क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की वैधता को लेकर साफ करते हुए कहा कि निजी डिजिटल करंसी (Digital Currency) कभी भी कानूनी मुद्रा नहीं बनेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने इसी हफ्ते संसद में पेश 2022-23 के बजट में क्रिप्टोकरेंसी और अन्य डिजिटल संपत्तियों में लेन-देन पर होने वाले लाभ को लेकर 30 प्रतिशत कर लगाने का प्रस्ताव किया था. साथ ही एक सीमा से अधिक के लेन-देन पर एक प्रतिशत टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) लगाने की भी घोषणा भी की थी. यह भी पढ़ें इस मसले पर सोमनाथन ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा - 'जिस प्रकार सोना और हीरा मूल्यवान होने के बावजूद वैध मुद्रा नहीं है, निजी क्रिप्टोकरेंसी भी कभी वैध मुद्रा नहीं होंगी.' उन्होंने यह भी कहा कि क्रिप्टो कभी भी वैध मुद्रा नहीं होगी. कानून के हिसाब से वैध मुद्रा का मतलब है कि उसे कर्ज के निपटान में स्वीकार किया जाएगा. उन्होंने कहा - 'भारत किसी भी क्रिप्टो संपत्ति को वैध मुद्रा नहीं बनाएगा. केवल भ...