'बिना ठोस निर्णय लिए कुछ महान हासिल नहीं होता', राहुल गांधी के दौरे से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने दिए बड़े संकेत
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे से पहले बड़ा संकेत देते हुए साफ कहा है कि बिना ठोस निर्णय लिए कुछ भी महान चीजें हासिल नहीं हो सकती हैं. हालांकि, उन्होंने लिखा है कि उनका (राहुल गांधी का) जो भी फैसला होगा, हम सभी मानेंगे. सिद्धू को भी सीएम पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा है. यह भी पढ़ें राहुल गांधी आज लुधियाना में होंगे. इस मौके पर वह राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान करेंगे. उनकी यात्रा से पहले सिद्धू ने आज सुबह ट्वीट किया है, "बिना किसी निर्णय के कभी भी कुछ भी महान हासिल नहीं होता है... पंजाब को स्पष्टता देने आ रहे हमारे अग्रणी प्रकाशपुंज राहुल जी का हार्दिक स्वागत… हम सभी उनके फैसले का पालन करेंगे!!!" Nothing great was ever achieved without an act of decision …. Warm welcome to our leading light Rahul Ji , who comes to give clarity to Punjab …. All will abide by his decision ...