Posts

Showing posts with the label Trinamool

PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक को तृणमूल ने बताया 'ज्ञान बांटो सत्र', बोली- "पहले हमारा बकाया चुकाओ"

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी. नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक को ‘ज्ञान बांटो' सत्र करार दिया और केंद्र से पश्चिम बंगाल सरकार का बकाया चुकाने की मांग की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रधानमंत्री की उस टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना भी की, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों को ‘राष्ट्र हित' में मूल्य वर्द्धित कर (वैट) घटाना चाहिए. यह भी पढ़ें विपक्ष शासित कई राज्यों में ईंधन की अधिक कीमतों का मुद्दा उठाते हुए पीएमं मोदी ने बुधवार को उनसे आम आदमी के हित में वैट घटाने और वैश्विक संकट के इस वक्त में सहकारी संघवाद की भावना के साथ काम करने का आग्रह किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि कई राज्य पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की केंद्र की अपील पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. जबकि केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में ही उत्पाद शुल्क घटा दिया था. पीएम मोदी के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट में कहा, ‘‘न...

बीरभूम हत्याकांड: सीबीआई ने तृणमूल नेता की हत्या के मामले में 10 लोगों पर मामला दर्ज किया

Image
सीबीआई अधिकारियों ने वहां पुलिसकर्मियों से भी बात की. कोलकाता: सीबीआई (CBI) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता भादु शेख की हत्या के संबंध में शनिवार को 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. इस हत्याकांड (Murder) के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम में नौ लोगों की हत्या की गई थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में पलाश शेख, संजू शेख, सोना शेख और छोटो शेख को नामजद किया गया है और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने आज रामपुरहाट थाने का दौरा किया और केस डायरी तथा भादु शेख की हत्या से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किये. यह भी पढ़ें अधिकारी ने कहा, “सीबीआई अधिकारियों ने वहां पुलिसकर्मियों से भी बात की. उन्होंने हत्या के प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की स्थिति का जायजा लिया.”   (इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।) Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b8%e0%...