रूस: व्हाइट स्वान स्ट्रेटेजिक मिसाइल बॉम्बर
First Published: January 14, 2022 | Last Updated:January 14, 2022 रूसी रक्षा बलों ने हाल ही में एक नए Tupolev Tu-160M का अनावरण किया। यह एक मिसाइल बमवर्षक विमान है। इसे “सफेद हंस” (White Swan) के नाम से भी जाना जाता है। White Swan इस बमवर्षक विमान को परमाणु हथियारों को ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सबसे भारी सुपरसोनिक सैन्य विमानों में से एक है। व्हाइट स्वान का अनावरण ऐसे समय में किया गया है जबकि यूक्रेन संकट के कारण रूस-नाटो तनाव चरम पर है। यह 34 टन भार ढो सकता है। यह बमवर्षक विमान 24 क्रूज मिसाइलों को डिलीवर कर सकता है। यह बिना ईंधन भरे 14,000 किमी की दूरी तय कर सकता है। युद्ध के समय में यह विमान एक दिन से अधिक समय तक आकाश में रह सकता है। प्रमुख विशेषताऐं यह एक सुपरसोनिक बमवर्षक विमान है। यह दुनिया में निर्मित सबसे बड़ा और सबसे भारी मैक 2+ सैन्य बमवर्षक विमान है। इसे टुपोलेव द्वारा डिजाइन किया गया था और कज़ान एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन द्वारा बनाया गया था। Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Tags:Current Affairs in Hindi , Hind...