CM योगी को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने के फैसले का मौजूदा विधायक अग्रवाल ने किया स्वागत
भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट से उम्मीदवार बनाया है. (फाइल फोटो) गोरखपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र (Gorakhpur City Assembly Seat) से उम्मीदवार घोषित किए जाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फैसले का यहां के मौजूदा विधायक डाक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने स्वागत किया है. गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने इस सीट से योगी को मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले का स्वागत किया और कहा, 'हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हैं.'' यह भी पढ़ें गोरखपुर महानगर और आसपास के जिलों में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में मशहूर डॉक्टर अग्रवाल को योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2002 में भाजपा की तत्कालीन राजनाथ सिंह नीत सरकार में मंत्री रहे एवं पार्टी उम्मीदवार शिवप्रताप शुक्ल के खिलाफ शहर क्षेत्र से हिंदू महासभा के उम्मीदवार के रूप में उतारा. योगी की ताकत और अपनी लोकप्रियता से डॉक्टर अग्रवाल 2002 में चार बार के विधायक एवं तत्कालीन मं...