AAP की पंजाब में दमदार जीत के बाद अब हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर नजर
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक हो सकते हैं. नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार का ऐलान किया कि वह इस साल के अंत में पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. पार्टी ने कहा कि वह 'कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से तंग आ चुके' आम आदमी का एक विकल्प बनना चाहती है. यह भी पढ़ें दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को शिमला में एक मार्च निकाला. आम आदमी पार्टी अगले महीने शिमला में नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी. ''पंजाब ने शानदार फैसला किया'' : विधानसभा चुनाव में AAP की जीत के बाद बोले नवजोत सिद्धू पंजाब में AAP की जीत किसी राज्य में पार्टी की पहली जीत है. 2017 में भी आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इस बार कांग्रेस के लिए अपनी सत्ता बचाना तो दूर, बल्कि 117 में से केवल 18 सीटें ही जीत पाई. वहीं आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन आम आदमी ...