Posts

Showing posts with the label Covid19casesinIndia

Covid-19 Updates : कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 24 घंटों में दर्ज हुए संक्रमण के 1,054 केस

Image
कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही है सतर्कता (प्रतीकात्मक फोटो) नई दिल्ली: Covid-19 Updates : देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 1,054 नए केस सामने आए हैं. वहीं कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को एक दिन में 1,150 नए मामले दर्ज हुए थे. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 185.70 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है.  भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 11,132 हैं. रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76% है.  यह भी पढ़ें पिछले 24 घंटे में 1,258 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,02,454 हो गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट 0.25% है. विकली पॉजिटिविटी रेट 0.23% है. अब तक 79.38 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है. पिछले 24 घंटों में 4,18,345 कोरोना टेस्टिंग हुई है.  महाराष्ट्र के ठाणे में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले आने से जिले में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,08,841 पर पहुंच गई. एक अधिकारी ने...

COVID-19: देशभर में कोरोना के 3614 नए मामले, एक्टिव केस 40 हजार के करीब

Image
COVID-19: कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही है सतर्कता (प्रतीकात्मक फोटो) नई दिल्ली: COVID-19: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3614 नए मामले सामने आए हैं.  एक्टिव केस 40 हजार के करीब है. भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 40559 है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 179.91 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 5,185 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,24,31,513 हो गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट 0.44% है. विकली पॉजिटिविटी रेट 0.52% है. अब तक कुल 77.77 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है.  यह भी पढ़ें महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,574 हो गयी है. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए. जिले में मृतक संख्या 11,878 है. ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है. इसे भी पढें: क्या साल 2022 में हो जाएगा कोरोना महामारी का अंत? एक्सपर्ट्स का क्या कहना है? उल्लेखनीय है कि द...

Covid-19 Updates : 5,000 से कम हुई डेली मामलों की संख्या, पिछले 24 घंटों में 4,362 नए केस दर्ज

Image
Covid-19 Updates : कोविड के डेली मामलों में गिरावट. नई दिल्ली: Covid-19 Updates : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,362 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 66 लोगों की मौत हुई है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 178.90 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 54,118 हैं. रिकवरी रेट अभी 98.68% है. पिछले 24 घंटों में 9,620 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,23,98,095 हो गई है. डेली पॉजिटिविटी 0.71% है. विकली पॉजिटिविटी 0.73% है. अब तक 77.34 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है. पिछले 24 घंटों में 6,12,926 कोरोना टेस्टिंग हुई है.  यह भी पढ़ें महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,08,479 हो गयी. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए.मृतकों की संख्या 11,877 पर बनी हुई है. ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर ...

Covid-19 Updates : पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज, पॉजिटिविटी रेट 2% के नीचे

Image
कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही है सतर्कता (प्रतीकात्मक फोटो) Covid-19 Updates :  भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 2% के नीचे पहुंच गई है. इस समय देश में एक्टिव केस 2,53,739  है. रिकवरी रेट फिलहाल 98.21 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 60,298 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,20,37,536 हो गई है. यह भी पढ़ें डेली पॉजिटिविटी रेट 1.80% है. वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.50% है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 325 लोगों की मौत हुई है. अब तक 75.81 करोड़ कोराना टेस्टिंग हुई है. पिछले 24 घंटों में 12,35,471 कोरोना जांच की गई है.  वहीं देश में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 25,920 नए मामले सामने आए. जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,27,80,235 हो गई. इसके साथ ही देश में 43 दिनों के बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख से नीचे आ गयी है.  मुंबई : कोविड के लेटेस्ट सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में 95% नमूनों में पाया गया ओमिक्रॉन वेरिएंट राजधानी...

कोविड-19 : कर्नाटक में 4,452 तो राजस्थान में 3479 मामले आए सामने, जानिए J&K और मध्यप्रदेश का हाल

Image
कर्नाटक सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 39,06,761 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 39,447 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. अस्पतालों से आज 19,067 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 37,94,866 हो गई है. संक्रमण के नये मामलों में से 2,139 बेंगलुरु शहर से आए हैं वहीं शहर में 8,604 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है जबकि संक्रमण से 17 लोगों की मौत हुई है. राज्य में फिलहाल कोविड के 72,414 मरीजों का इलाज चल रहा है. कर्नाटक में संक्रमण की दर आज 5.01 फीसदी और मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत रही. महाराष्ट्र में कोरोना के 6,107 नए केस; 57 की मौत, एक्टिव मामले एक लाख से नीचे आए राजस्थान की बात करें तो मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 16 और मरीजों मौत हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जिनमें से राजधानी जयपुर में 1140, जोधपुर में 300, उदयपुर में 221, गंगानगर में 174, अ...

Covid-19 : भारत में नए मामलों में 20% की गिरावट, संक्रमण दर 15.7% से घटकर 11.6% पहुंची

Image
देश में सक्रिय मामले घटकर के 17,43,059 रह गए हैं. (फाइल फोटो) नई दिल्ली : Covid-19 : देश में कोरोना के दैनिक मामलों (Corona Daily Cases) में जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,67,059 नए मामले दर्ज किए गए हैं. कोरोना के मामलों में करीब 20 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है. कल देश में कोरोना के 2.09 मामले सामने आए थे. वहीं देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,192 मौतें (Corona Death) दर्ज की गई हैं. हालांकि मौतों के आंकड़े में केरल में हुई 638 मौतों का बैकलॉग भी जोड़ा गया है.  यह भी पढ़ें देश में दैनिक मामलों के घटने और ठीक हो रहे मरीजों की बढ़ती संख्‍या के चलते सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है. देश में सक्रिय मामले घटकर के 17,43,059 रह गए हैं. कल देश में 18.31 लाख सक्रिय मामले थे. वहीं सक्रिय मामले कुल मामलों का 4.20 फीसद हैं.  पिछले 24 घंटे के दौरान देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या 2,54,076 दर्ज की गई है, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 3,92,30,198 हो गई है.  यूपी में 100% वयस्क आबादी को लगी कोरोना टीके की पहली खुराक : CM योगी दे...

Covid-19 : तीसरी लहर में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 24 घंटों में 2.35 लाख नए मामले

Image
दैनिक संक्रमण दर 13.39% और साप्ताहिक संक्रमण दर 16.89% है. नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 613 लोगों की मौत हुई है. यह आंकड़ा कोरोना की तीसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा है. नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,35,532 नए मामले दर्ज किए गए हैं. कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,08,58,241 हो गयी है. वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी  20 लाख से ज्यादा बनी हुई है. अभी 20,04,333 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. कोरोना संक्रमण दर  15.8% से घटकर 13.39%; हो गई है.  यह भी पढ़ें पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3,35,939 लोग ठीक हुए है, इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को मात देने वालों की कुल संख्या 3,83,60,710 पहुंच गई है. देश में अभी कोरोना रिकवरी रेट 93.89% है. दैनिक संक्रमण दर 13.39% और साप्ताहिक संक्रमण दर  16.89% है. पिछले 24 घंटे कोरोना से 871 मौत दर्ज की गई हैं, इसमें केरल का 258 पुराना आंकड़ा जोड़ा गया है. 871 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,93,198 हो गयी है. इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान...

बंगाल के अस्पताल में लगी आग, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत

Image
आग लगने से कोविड-19 के एक बुजुर्ग मरीज की मौत (प्रतीकात्मक मौत) वर्द्धमान (प बंगाल): पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार की सुबह आग लगने से कोविड-19 के एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतका का नाम संध्या मंडल (60) है और वह अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती थीं, जहां तड़के चार बजे आग लगी. यह भी पढ़ें दिल्‍ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट गिरकर 8.60 फीसदी हुआ, 24 घंटे में 4044 नए मामले अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि वार्ड के अन्य मरीज सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया. सूत्रों ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों के आने से पहले अस्पताल के अधिकारियों ने आग बुझा दी थी.अस्पताल के अधीक्षक तापस कुमार घोष ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय एक दल का गठन किया गया है.  कोरोना से ठीक होने के बाद लोग कर रहे रीइंफेक्शन की शिकायत, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट (हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।) Source link https://myrevoluti...

'यह मुश्किल लड़ाई थी लेकिन हमने अच्छे तरीके से लड़ी' : COVID-19 पर केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

Image
COVID-19 पर केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शैलजा बोलीं तिरुवनन्तपुरम: देश में केरल में कोविड-19 का पहला मामला पाए जाने के तकरीबन दो साल बाद शैलजा ने कहा कि 30 जनवरी 2020 की रात स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण थी. शैलजा को केरल में इस महामारी से प्रभावी तौर से निपटने के अभियान की अगुवाई करने के लिए वैश्विक स्तर पर सराहा गया.  उन्होंने याद किया कि त्रिशूर पहुंचने के लिए अंतिम मिनट में हवाई टिकट की व्यवस्था करना और वहां डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आधी रात को आपात बैठक बुलाने से लेकर मीडिया को संक्रमण के पहले मामले की जानकारी देने तक पूरा काम काफी मुश्किल रहा. यह भी पढ़ें शैलजा ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘निपाह वायरस फैलना असल में हम सभी के लिए आंखें खोलने वाला था..उसके बाद हम भविष्य में ऐसे किसी भी संक्रामक रोग से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार थे. मुझे लगता है कि हम रोग से निपटने की एक ऐसी अच्छी रणनीति बना सकते हैं और उसे लागू कर सकते हैं, जो पहले चरण में ही बीमारी को फैलने से रोकने में प्रभावी हो.''  श...

Covid-19 : भारत में कोरोना संक्रमण दर हुई 20.75%, एक दिन में 3.06 लाख नए मामले

Image
देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 20.75 फीसद हो गई है. (फाइल फोटो) नई दिल्‍ली : देश में कोरोना के दैनिक मामलों (Corona Daily Cases) में कल के मुकाबले में थोड़ी कमी आई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,06,064 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि कल कोरोना के 3.33 लाख मामले सामने आए थे. देश में कोरोना के दैनिक मामलों में जरूर मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन सक्रिय मामलों (Corona Active cases) की संख्‍या कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्‍या बढ़कर  22,49,335 हो गई है. साथ ही सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल मामलों के 5.69 फीसद तक पहुंच गई है. कोरोना के मामलों में पिछले दिनों आए उछाल के बाद से मौतों का दैनिक आंकड़ा भी बढ़ा है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 439 मौतें दर्ज की गई हैं.  यह भी पढ़ें कोरोना से संक्रमितों की संख्‍या के मुकाबले में ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या भी दो लाख से ज्‍यादा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण को मात देकर 2,43,495 लोग ठीक होने में कामयाब रहे हैं. इसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या 3,68,04,145 हो गई है.  2 हफ...

COVID-19 : भारत में कोरोना के 2.71 लाख नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 15.50 लाख

Image
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,71,202 मामले दर्ज किए गए हैं. शनिवार को यह आंकड़ा 2,68, 833 था. देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 15 लाख पार कर चुकी है, अभी 15,50,377 मरीजों का कोरोना इलाज चल रहा है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो शनिवार के मुकाबले इसमें थोड़ी कमी देखने को मिली है. शनिवार को जहां पॉजिटिविटी रेट 16.66 फीसद दर्ज की गई थी, वह रविवार को घटकर 16.28% हो गई. वीकली पॉजिटिविटी दर 13.69% है. अभी तक 70.24 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 16,65,404 टेस्ट किए गए हैं.  यह भी पढ़ें रिकवरी रेट की बात करें तो वह घटकर 94.51% आ गई है. पिछले 24 घंटे में 1,38,331 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है. अब तक कुल 3,50,85,721 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 314 मौत दर्ज की गई हैं. कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में 28.17 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 7,743 मामले दर्ज हो चुके हैं.  Source link https://myrevolution.in/politics/covid-...

COVID-19 का कहर : भारत में 21% बढ़े कोरोना केस, पिछले 24 घंटे में 1,41,986 नए मामले

Image
देश में पिछले 11 दिन में कोरोना के दैनिक मामले 22 फीसद बढ़ गए हैं. नई दिल्ली : भारत में कोरोना के मामले (Corona Cases in India) लगातार बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1,41,986 मामले सामने आए हैं. यह बीते दिन के मुकाबले में 21 फीसद अधिक हैं. एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 1,17,100 मामले सामने आए थे. देश में पिछले 11 दिन में कोरोना के दैनिक मामले 22 फीसद बढ़ गए हैं. कोरोना संक्रमण की रफ्तार को दैनिक मामलों की संख्‍या से बेहतर समझा जा सकता है. 28 दिसंबर को कोरोना के 6,358 मामले रिकॉर्ड किए गए थे. कोरोना के चलते बीते 24 घंटे के दौरान देश में 285 लोगों की मौत हुई है. यह भी पढ़ें देश में दैनिक मामलों में आए उछाल और ठीक होने वाले लोगों की कम संख्‍या के चलते सक्रिय मामलों की संख्‍या भी तेजी से बढ़ी है. सक्रिय मामले बढ़कर 4,72,169 हो गए हैं. वहीं सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल मामलों का 1.34 फीसद हो गई है. साथ ही देश में रिकवरी रेट 97.30 फीसद है.  चेन्नई के तीन सरकारी अस्पतालों में 50 से ज्यादा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी निकले कोविड पॉजिटिव देश में कोरोना से ठीक होने वालों ...

भारत में अमेरिका-ब्रिटेन जैसी कोरोना की चाल, रोजाना 1 लाख से ज्यादा केस, 11 दिन में 22 गुना बढ़े 

Image
भारत में भी कोरोना के मामले एक लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं. (फाइल फोटो) नई दिल्ली : देश में ओमिक्रॉन की दस्‍तक के बाद से कोरोना के मामलों में जबरदस्‍त उछाल दर्ज किया गया है. कुछ ही दिन पहले जहां कोरोना के मामले 7 हजार के करीब थे, वो अब 1.50 लाख का आंकड़ा छूते दिखाई दे रहे हैं. देश में महज 11 दिन में ही कोरोना के दैनिक मामलों में 22 गुना की बढोतरी दर्ज की गई है. वहीं संक्रमित होने वाले लोगों की दर 9 फीसद को पार कर गई है.आइए जानते हैं 10 बड़ी बातें: मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद घटते मामलों से लोगों ने राहत ली थी, हालांकि अब बढ़ते मामले फिर डरा रहे हैं. देश में पिछले 11 दिन में कोरोना के दैनिक मामले 22 फीसद बढ़ गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.41 लाख मामले सामने आए हैं, हालांकि 28 दिसंबर को कोरोना के दैनिक मामलों की संख्‍या 6,358 थी.  भारत में कोरोना के मामले अमेरिका और ब्रिटेन की राह पर हैं. इन देशों की तरह भारत में भी कोरोना के मामले एक लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं. अमेरिका में तो आलम ये है कि कोरोना के दैनिक मामलों...