SpaceX ने अंतरिक्ष में भेजे 50 नए Starlink सैटेलाइट, 2 हजार सैटेलाइट के करीब पहुंची कंपनी
SpaceX ने अंतरिक्ष में 50 नए सैटेलाइट भेजे हैं। ये सैटेलाइट कंपनी ने शुक्रवार को कैलिफोर्निया से SpaceX Falcon 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किए हैं। इन 50 नए सैटेलाइट Starlink के इंटरनेट नेटवर्क में और अधिक बढ़ोत्तरी का काम करेंगे। स्टारलिंक एक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है जो दुनिया भर में सैटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट सेवाएँ मुहैया करवाती है। SpaceX ने शुक्रवार को एक वेबकास्ट के माध्यम से सैटेलाइट के लॉन्च को दिखाया। इसमें रॉकेट की अपर स्टेज दिखाई गई जब यह Vandenberg Space Force Base से लॉन्च होने के एक घंटे बाद सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में छोड़ रहा था। ये 50 नए सैटेलाइट्स जो अंतरिक्ष में छोड़े गए हैं, इनमें अपने स्वयं के थ्रस्टर (धकेलने वाले यंत्र) लगे हैं। इनकी मदद से सैटेलाइट कुछ हफ्तों में स्वयं ही अपने ऑर्बिट में घूमना शुरू हो जाएंगे। पहली स्टेज सफलतापूर्वक प्रशांत महासागर में एक ड्रोनशिप पर लैंड हुई। यह री-यूजेबल बूस्टर का चौथा सफल लॉन्च और लैंडिंग थी। स्टारलिंक एक स्पेस आधारित सिस्टम है जिसे स्पेसएक्स कई सालों से विकसित कर रही है। यह एक ऐसा सिस्टम है जो...