दिल्ली के 16,000 सफाई कर्मचारियों की नौकरी जल्द होगी नियमित : बीजेपी
तीनों निगमों ने 16,346 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है. नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) के अप्रैल में होने वाले चुनाव से पहले यहां के नगर निकायों में सत्तारूढ़ बीजेपी ने सोमवार को 16,000 से अधिक सफाईकर्मियों की नियुक्तियों को नियमित (Regularise) करने की घोषणा की. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के महापौरों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि अब तक उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 975 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है तथा अन्य 6,646 को अभी नियमित किया जाना है. यह भी पढ़ें 'सालों से काम कर रहे, नई कंपनी अब हमें रखने के लिए मांग रही 20 हजार रु ': सफाईकर्मियों का छलका 'दर्द' गुप्ता ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 400 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 1,489 अन्य को नियमित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 5,136 कर्मचारियों को नियमित किया गया है और अन्य 1,7...