Posts

Showing posts with the label Election2022

आज वोटिंग के बाद खत्म हो जाएगा यूपी का चुनावी रण, 54 सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर; 10 बड़ी बातें

Image
यूपी के 9 जिलों की 54 सीटों पर चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत मतदान. लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीट पर चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत आज (सोमवार) को मतदान हो रहा है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने रविवार को बताया कि सातवें चरण में वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आइए जानते हैं सातवें और अंतिम चरण के मतदान से जुड़ी 10 बड़ी बातें: 10 बड़ी बातें निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि इस चरण में कुल 613 उम्मीदवार मैदान में हैं. सातवें चरण की 54 सीट में से 11 अनुसूचित जाति के लिए और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. सातवें चरण में लगभग 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में...

"धर्म-जाति के संदर्भ में नहीं कहा था", '80-20' वाली अपनी टिप्पणी पर बोले योगी आदित्यनाथ

Image
Assembly Election: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव 80 बनाम 20 का है. नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath)  ने दूसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि बीजेपी इस बार भी 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि यह चुनाव 80 फीसदी बनाम 20 फीसदी का है. हालांकि, उन्होंने सफाई दी कि '80-20' वाली टिप्पणी 'धर्म-जाति' के संदर्भ में नहीं की है. योगी ने कहा कि 80 प्रतिशत वे हैं जो प्रगति का समर्थन करते हैं जबकि 20 प्रतिशत लोग हर चीज का विरोध करते हैं और नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं. यह भी पढ़ें ANI से उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और लोगों के आशीर्वाद से, डबल इंजन वाली सरकार दूसरे कार्यकाल के लिए वापस आ रही है. चुनावों ने 80 बनाम 20 दिशा ले ली है. समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस परेशान हैं और हैं पहले चरण के बाद बैकफुट पर हैं.” Assembly Election 2022 LIVE : 'UP में फिर 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे', दूसरे चरण की वोटिंग से ऐन पहले बोले...

BJP नेता ने समझाया CM योगी के '80% बनाम 20%' के फॉर्मूले का गणित, बोले- 'आप हंस क्यों रहे हैं?'

Image
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 80 बनाम 20 वाले बयान को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया. बीजेपी नेता आलोक वत्स ने योगी के बयान को मुस्लिमों से जोड़ने की निंदा की और स्पष्ट किया कि 20 प्रतिशत में अपराधी और पाकिस्तान समर्थकों समेत अन्य शामिल हैं. यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने हाल ही में कार्यक्रम में कहा था कि आगामी चुनाव 80 बनाम 20 फीसदी के बीच होगा. दरअसल, उनके (योगी आदित्यनाथ) द्वारा बताए गए आंकड़े मोटे तौर पर उत्तर प्रदेश में हिंदुओं और मुसलमानों के अनुपात से मेल खाते हैं. चुनाव से पहले योगी के इस बयान को विपक्ष वोटों के धुव्रीकरण से जोड़कर देख रहा है.     बीजेपी नेता आलोक वत्स ने एनडीटीवी के कार्यक्रम में कहा कि योगी के 80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत वाले बयान को मुस्लिमों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है जबकि उन्होंने मुस्लिमों की बात नहीं की थी. बीजेपी नेता ने कहा, "योगी ने जिस 20 प्रतिशत की बात की है, उसमें 9 प्रतिशत अपराधी और असामाजिक तत्व, 3.5 प्रतिशत जमीन पर कब्जा करने वाले, दो प...