Posts

Showing posts with the label BirbhumViolenceCase

बीरभूम हिंसा मामला : गिरफ्तार टीएमसी नेता से सीबीआई की पूछताछ, अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किये

Image
बीरभूम हिंसा मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. (फाइल फोटो) रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल): बीरभूम हिंसा मामले की जांच कर रही सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार नेता अनारुल हुसैन और अन्य आरोपियों से पूछताछ की और हिंसा में घायल हुए लोगों के बयान भी दर्ज किए. शुक्रवार को यहां पहुंचे सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) दिल्ली के विशेषज्ञों ने 21 मार्च की रात हुई घटना के बाद से वीरान पड़े बोगतुई गांव में घटनास्थल से नमूने एकत्र किये. सीबीआई अधिकारियों ने यहां पास के गांव का भी दौरा किया, जहां एक स्थानीय टीएमसी पंचायत नेता की हत्या के बाद कुछ घरों में आग लगा दी गई थी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें बीजेपी बीरभूम हिंसा की CBI जांच प्रभावित करने की कोशिश कर रही : तृणमूल कांग्रेस सीआरपीएफ कर्मियों की एक टीम केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है. इससे पहले राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी जांच कर रही थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा निर्देश दिये जाने के कुछ घंटों के भीतर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अनारुल हुसैन को सुबह रामपुरहाट थाने से सीबीआई कैंप...

बीरभूम हिंसा - कुछ लोगों की गलतियों के लिए पुलिस को बदनाम ना करें : ममता बनर्जी

Image
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार किया कि पुलिस ने शुरू में गलती की. (फाइल फोटो) सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हिंसा की हालिया घटना को रोकने में कथित लापरवाही को लेकर गम्भीर आलोचनाओं का शिकार हो रही प्रदेश पुलिस का मजबूती से बचाव करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि एक या दो व्यक्तियों की गलती के लिए पूरी पुलिस बिरादरी के अच्छे कार्यों को नकारा नहीं जा सकता. राज्य के गृह (पुलिस) विभाग का प्रभार संभालने वाली ममता बनर्जी ने कहा कि एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद बोगतुई गांव में हुई आगजनी और हिंसा को रोकने के लिए कथित तौर पर कदम न उठाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. इस हिंसा और आगजनी में आठ लोगों की मौत हो गयी थी. यह भी पढ़ें गत 21 मार्च की घटना के मद्देनजर रामपुरहाट पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तहसील के एसडीपीओ को ‘अनिवार्य प्रतीक्षा'सूची में रखा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य की पुलिस सालों लोगों की मदद करती रहती है, चाहे वह कानून-व्यवस्था की स्थिति में हो, या कोविड-19 रोगियों की...