Posts

Showing posts with the label exoplanettoi2180b

बृहस्‍पति से तीन गुना बड़ा ग्रह वॉलंटियर्स ने खोज निकाला

Image
बृहस्‍पति (Jupiter) हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। अब नासा (NASA) ने बृहस्‍पति से भी तीन गुना बड़े ग्रह की खोज की है। खास बात यह है कि एस्‍ट्रोनॉमी में दिलचस्‍पी रखने वाले वॉलंटियर्स ने नासा को इस खोज में मदद की है। हालांकि यह ग्रह हमारे सौर मंडल के बाहर है। पृथ्वी से लगभग 379 प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह ‘सुपर-बृहस्पति' हमारे सूर्य के समान द्रव्यमान वाले तारे की परिक्रमा करता है। आने वाले दिनों में इस ग्रह से जुड़े कई और दिलचस्‍प तथ्‍य सामने आने की उम्‍मीद है।  नासा ने कहा है कि यह खोज ‘सिटीजन साइंटिस्‍ट' के एक ग्रुप की वजह से संभव हुई है। इन वॉलंटियर्स ने नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) से डेटा का अध्ययन किया। नासा नियमित रूप से सिटीजन साइंटिस्‍ट को अपने टेलीस्कोप डेटा तक पहुंच की अनुमति देती है, जिससे वो सौर मंडल के बाहर दुनिया का पता लगा सकें।  वॉशिंगटन के एक पूर्व अमेरिकी नौसैनिक अधिकारी टॉम जैकब्स उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने इस ग्रह को खोजने में मदद की। नासा ने कहा कि यह खोज इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विशालकाय ग्रह अपने सूर्य की परिक...