Posts

Showing posts with the label dcwnewsupdate

प्रेग्नेंट महिलाओं को 'अनफिट' बताने वाली गाइडलाइंस पर दिल्ली महिला आयोग ने SBI को भेजा नोटिस

Image
दिल्ली महिला आयोग ने SBI को भेजा नोटिस नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) ने तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को सेवा में शामिल होने से रोकने लिए भारतीय स्टेट बैंक को नोटिस जारी किया है. भारतीय स्टेट बैंक ने इन महिलाओं को 'टेम्पोरेरी अनफीट'  कहा है. आयोग ने एसबीआई से इन दिशा-निर्देशों के गठन के पीछे की प्रक्रिया और उन्हें मंजूरी देने वाले अधिकारियों के नाम बताने को भी कहा है. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि हाल ही में सार्वजानिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने गर्भवती महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती नियमों में बदलाव किया है. बैंक के अनुसार नए नियमों के तहत नई भर्ती की स्थिति में तीन महीने से अधिक गर्भवती महिला उम्मीदवारों को 'अस्थायी रूप से अयोग्य' माना जाएगा. वे प्रसव के बाद चार महीने के भीतर बैंक में शामिल हो सकती हैं. एसबीआई ने नई भर्तियों या पदोन्नत लोगों के लिए अपने नवीनतम मेडिकल फिटनेस दिशानिर्देशों में कहा कि तीन महीने के समय से कम गर्भवती महिला उम्मीदवारों को 'फिट' माना जाएगा.  आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ...