Posts

Showing posts with the label Coronaviruslatestupdates

भारत में COVID-19 मामलों में 6.5% कमी, पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए कोविड केस

Image
नई दिल्ली: भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रिमतों के नए मामलों में 6.5 फीसदी की कमी दिखी है. पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं. देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 35,875,790 पहुंच गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 8 लाख पार हो गई है. अभी 821,446 सक्रिय मरीज हैं, जिनका कोरोना इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 69,959 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब तक कुल 34,570,131 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं.  यह भी पढ़ें देश में रिकवरी रेट 96.36% है, वहीं, पॉजिटिविटी रेट 10.64% हो गई है. वहीं, 24 घंटे में 277 लोगों की मौत दर्ज की गई है. अब तक कुल 484,231 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है.  COVID मामलों में तेजी के बीच खुशखबरी! Omicron Vaccine के मार्च में तैयार हो जाने की उम्मीद  टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 92,07,700 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,52,89,70,294 पहुंच गया.  ओमिक्रॉन के 428 नए मामले मंगलवार को ओमिक्रॉन (Omicron) के 428 नए केस दर्ज किए गए हैं जबकि सोमवार को 410 नए मामले रिपोर्ट ...