GAIL ने प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन सम्मिश्रण के लिए भारत की पहली परियोजना लांच की
First Published: February 4, 2022 | Last Updated:February 3, 2022 गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने इंदौर, मध्य प्रदेश में प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन को मिलाने के लिए भारत की अपनी तरह की पहली परियोजना शुरू की है। मुख्य बिंदु हाइड्रोजन मिश्रित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति अवंतिका गैस लिमिटेड को की जाएगी, जो HPCL के साथ गेल की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है। यह इंदौर में कार्यरत्त है। गेल ने राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन (National Hydrogen Mission) के अनुरूप “हाइड्रोजन सम्मिश्रण कार्यक्रम” (hydrogen blending programme) शुरू किया है। हाइड्रोजन सम्मिश्रण कार्यक्रम को सिटी गैस वितरण (City Gas Distribution – CGD) नेटवर्क में सम्मिश्रण हाइड्रोजन की तकनीकी-व्यावसायिक व्यवहार्यता स्थापित करने के लिए एक पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया था। यह परियोजना हाइड्रोजन आधारित और कार्बन न्यूट्रल भविष्य की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Injection of Grey Hydrogen गेल द्वारा सिटी गेट स्टेशन, इंदौर में Injection of Grey Hydrogen शुरू किया गया...