Posts

Showing posts with the label Covid19Pandemic

एयर इंडिया ने कोरोना काल में वेतन में की गई कटौती खत्म करने के लिए उठाया कदम

Image
Air India Salary में कोरोना काल में की थी कटौती नई दिल्ली: कोरोना काल में पर्यटन के साथ एयरलाइंस सेक्टर (Airlines Sector) पर भी बुरी मार पड़ी औऱ एय़र इंडिया (Air India Salary Cut ) भी इससे अछूती नहीं रही. लेकिन राहत की बात है कि अब टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया ने कर्मचारियों के वेतन को कोरोना महामारी के पहले के स्तर पर लाने की मुहिम शुरू कर दी है. एयर इंडिया अपने कर्मचारियों का वेतन चरणबद्ध तरीके से महामारी से पूर्व के स्तर पर बहाल कर रही है. मंगलवार को एयरलाइन के एक दस्तावेज से यह जानकारी सामने आई. पिछले दो साल में महामारी के कारण लागू पाबंदियों के चलते भारतीय विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और सभी विमानन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की. यह भी पढ़ें एयर इंडिया के अनुसार महामारी शुरू होने के बाद पायलटों के उड़ान भत्ते, विशेष वेतन और वाइड बॉडी भत्ते में क्रमश: 35%, 40% और 40% की कटौती की गई. दस्तावेज के मुताबिक इस साल एक अप्रैल से इन तीनों भत्तों को 20%, 25 प्रतिशत और 25% बहाल किया जा रहा है. केबिन क्रू सदस्यों के उड़ान भत्ते और वाइड बॉडी भत्ते में महामारी ...