Posts

Showing posts with the label Airways

गृह मंत्रालय ने जेट एयरवेज (Jet Airways) के नए प्रमोटरों को सुरक्षा मंजूरी दी

Image
First Published: May 12, 2022 | Last Updated:May 12, 2022 हाल ही में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेट एयरवेज (Jet Airways) के नए प्रमोटरों को सुरक्षा मंजूरी दी है। सुरक्षा मंजूरी से जेट एयरवेज के परिचालन को फिर से शुरू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्य बिंदु  जेट एयरवेज का परिचालन 2019 में वित्तीय बाधाओं के कारण बंद कर दिया गया था। नरेश गोयल के स्वामित्व वाली जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल, 2019 को अपनी अंतिम उड़ान भरी थी। जून 2019 में, जेट एयरवेज के लिए दिवाला कार्यवाही शुरू की गई थी। जेट एयरवेज का अधिग्रहण किसने किया? अक्टूबर 2020 में, जेट एयरवेज की लेनदारों की समिति (CoC) ने यूनाइटेड किंगडम की कलरॉक कैपिटल और संयुक्त अरब अमीरात बेस्ड उद्यमी मुरारी लाल जालान के संघ की समाधान योजना को मंजूरी दी। इस प्रकार, जालान-कलरॉक कंसोर्टियम वर्तमान में जेट एयरवेज का प्रमोटर है। समाधान योजना को किसने और कब मंजूरी दी? नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जून 2021 में समाधान योजना को मंजूरी दी थी। संचालन शुरू करने के लिए अगले कदम क्या हैं? पिछले हफ्ते, जेट एयरवेज ने...

अगरतला हवाई मार्ग के जरिये ढाका और चटगांव से जुड़ेगा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Image
हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार जनवरी को किया था अगरतला: त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को कहा कि अगरतला वायुमार्ग से बांग्लादेश (Bangladesh) के शहर ढाका और चिटगांव से जुड़ेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगरतला-ढाका और अगरतला-चिटगांव के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अगले छह महीने में शुरू होने की संभावना है. अधिकारी ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय इन मार्गों पर उड़ानों के संचालन के लिए जल्द ही निविदाएं जारी करेगा जिसमें इच्छुक निजी एयरलाइन भाग ले सकेंगी. देब ने ट्वीट किया, ‘‘अंतत: अगरतला स्थित एमबीबी हवाई अड्डा ढाका और चिटगांव के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए तैयार हो गया है. यह भी पढ़ें "कांग्रेस के सफाए के लिए राहुल गांधी की अज्ञानता जिम्‍मेदार": त्रिपुरा सीएम  त्रिपुरा के लोगों के सपने साकार करने की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया जी के प्रति दिल से आभार प्रकट करता हूं.'' एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश के लिए प्रस्तावित अंतर...