Posts

Showing posts with the label एमेजॉन

स्‍पेस कंपनियों ने दिखाया दम, SpaceX, Amazon ने जीता NASA का 2120 करोड़ का कॉन्‍ट्रैक्‍ट

Image
भविष्‍य के अंतरिक्ष मिशनों में प्राइवेट स्‍पेस कंपनियों की भी अहम भूमिका होगी। इसके उदाहरण अब सामने आने लगे हैं। हाल ही में दुनिया ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की यात्रा पर जाते हुए पहले प्राइवेट मिशन को देखा, जो अब भी वहां है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अपने कई फ्यूचर प्रोजेक्‍ट्स में प्राइवेट स्‍पेस कंपनियों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में एमेजॉन के सैटेलाइट वेंचर, स्‍पेसएक्‍स के स्‍टारलिंक नेटवर्क और दूसरी सैटेलाइट फर्म्‍स ने संयुक्‍त रूप से अंतरिक्ष में कम्‍युनिकेशन को प्रदर्शित करने का 278.5 मिलियन डॉलर (लगभग 2120 करोड़ रुपये) का कॉन्‍ट्रैक्‍ट जीता है। गौरतलब है कि नासा अपने मौजूदा सैटेलाइट नेटवर्क को निजी तौर पर बनाए गए सिस्‍टम से रिप्‍लेस करने के लिए आगे बढ़ रही है।  रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एमेजॉन ने 67 मिलियन डॉलर (लगभग 510.9219 करोड़ रुपये) जीते हैं। कंपनी अपने कुइपर प्रोजेक्ट के तहत दूरदराज के इलाकों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट को पहुंचाने पर काम कर रही है। इसके लिए 3,000 से अधिक सैटेलाइट को तैयार किया गया है। वहीं, स्पेसएक्स की स्टारलिंक ने 70 ...

SpaceX के 30 हजार सैटेलाइट लॉन्‍च करने के प्‍लान पर Nasa ने जताई चिंता

Image
एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्‍च करने के लिए काम कर रही है। इसके लिए कंपनी एक के बाद एक स्‍टारलिंक सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचा रही है। कंपनी को 12 हजार सैटेलाइट लॉन्‍च करने के लिए इजाजत मिली है। इसमें से कई हजार सैटेलाइट लॉन्‍च किए जा चुके हैं। कंपनी ने सेकंड जेनरेशन वाले 30 हजार सैटेलाइट के लिए और अनुरोध किया है। इसी को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने चिंता जताई है।  रॉयटर्स के मुताबिक, सा ने फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन को लिखा है कि इससे कंजक्‍शन के मामलों में बढ़ोतरी होने और नासा के साइंस और ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट मिशन में असर पड़ने की संभावना है। नासा के मुताबिक, मौजूदा वक्‍त में ऑर्बिट में कुल 25,000 ऑब्‍जेक्‍ट हैं। और 600 किलोमीटर से नीचे लगभग 6100 ऑब्‍जेक्‍ट हैं। SpaceX द्वारा सेकंड जेनरेशन सैटेलाइट के विस्तार से ऑर्बिट में ऑब्‍जेक्‍ट की संख्या दोगुना हो जाएगी और 600 किलोमीटर से नीचे ऑब्‍जेक्‍ट की संख्‍या पांच गुना से ज्‍यादा बढ़ जाएगी।  अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी पैनल के अंतर्गत आने वाले हार्वर्ड-स्मिथसोनिय...